कोटा. सांगोद स्टेट हाइवे राजगढ़ पलायथा से खानपुर तक का निर्माण कार्य धीमी गति के चलने से राहगीरों को इस बारिश के मौसम में सम्भल कर चलना पड़ रहा है। सांगोद से जोगडी तक गिट्टी डालने से दुपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इस स्टेट हाईवे का काम वर्ष 2023 में शुरू हो गया था, लेकिन सड़क का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। पिछले एक सप्ताह से डामर करने की मशीन में खराबी के कारण काम को बीच में रोकना पड़ा, अब वापस रविवार को सड़क का काम चालू हुआ है। धीमी गति से स्टेट हाईवे का काम चलने से सांगोद क्षेत्र के ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। वर्ष 2022 में राजगढ, पलायथा खानपुर स्टेट हाईवे की चौड़ाई बढ़ाकर इस मार्ग को नए सिरे से बनाने की पूर्ववर्ती सरकार ने मंजूरी दी थी, जिसके लिए बजट भी मंजूर कर दिया था, वर्ष 2022 में ही टेंडर किसी एक कम्पनी के बाद इसका काम राजगढ़ पलायथ से शुरू कर दिया था, वहां से सड़क का काम करते हुए सड़क का निर्माण कार्य सांगोद तक पहुंच गया। पिछले एक माह से खैराई बीड़ जोलपा मार्ग से हींगी डेरू माताजी तक संबंधित कम्पनी ने गिट्टी बिछाकर डामरीकरण की तैयारी शुरू कर दी थी। महाराव भींमसिंह स्टेडियम के आगे से कम्पनी के द्वारा डामरीकरण करके एक किलोमीटर तक पक्की सड़क भी तैयार कर दी। इसके आगे डामरीकरण का काम शुरू होता इससे पहले ही डामर करने की मशीन में तकनीकी खराबी आ गई, इससे पिछले एक सप्ताह से सड़क का काम बंद हो गया, अब वापस डामरीकरण की मशीन आई है। रविवार से फिर डामर करने का काम शुरू हुआ है। सांगोद सीमा में राजगढ़ पलायथा स्टेट हाईवे का काम बिल्कुल कछुआ चाल से चल रहा है, धीमी रफ्तार के काम चलने से बारिश से पहले इसका काम पूरा होने की संभावना कम दिख रही है, इससे ग्रामीणों ने अफसोस जताते हुए कहा कि बारिश में डाली गई गिट्टी उनके लिए जी का जंजाल साबित होगी। इससे आए दिन दुर्घटना होने की उम्मीद है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नेता प्रतिपक्ष के घर पर फोर्स, सपा प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद:संभल जाने का किया था ऐलान, अखिलेश बोले- प्रतिबंध भाजपा सरकार की नाकामी
संभल हिंसा का शनिवार को 7वां दिन है। सपा का डेलिगेशन ने संभल जाने का ऐलान किया है। इसमें नेता...
चिकल्थाना मिनी घाटी में डॉक्टरों की लापरवाही से एक बच्चे ने गवादी अपनी मां की जान.
चिकल्थाना मिनी घाटी में डॉक्टरों की लापरवाही से एक बच्चे ने गवादी अपनी मां की जान.
અમદાવાદની નવી ઓળખ સમાન 'અટલ બ્રીજ' ઉત્કૃષ્ટ એન્જિનિયરિંગ કળાનો ઉત્તમ નમૂનો, આવતી કાલે PM કરશે ઉદઘાટન, જાણો એકથી અનેક વિશેષતા
વડાપ્રધાન નરેદ્ર મોદીના હસ્તે આઇકોનિક અટલ બ્રીજનું ઈ- લોકાર્પણ થશે. આઇકોનિક ફૂટ ઓવરબ્રીજ અંગે...
Aditya L1 : India के सौर मिशन में पता चलीं ये बातें दुनिया के लिए अहम क्यों हैं? (BBC Hindi)
Aditya L1 : India के सौर मिशन में पता चलीं ये बातें दुनिया के लिए अहम क्यों हैं? (BBC Hindi)