भजनलाल सरकार ने राजस्थान में गठित नए जिलों की समीक्षा के लिए समिति गठित की है। समिति की रिपोर्ट पर सरकार गुणावगुण के आधार पर विश्लेषण कर नए जिलों के गठन की समीक्षा करेगी। प्रदेश में नए जिलों के गठन की समीक्षा ने डीग क्षेत्र के लोगों की चिंता बढा दी है। नए जिलों की समीक्षा में डीग जिला आता है तो जनता को मिलने वाली सुविधाओं व राहत को चोट लगेगी। चर्चा यह है कि सरकार प्रदेश में कुल 50 जिलों में से 10 जिलों को कम कर सकती है। राजस्थान सरकार ने हाल ही में उपमुख्यमंत्री सहित 5 मंत्रियों की एक केबिनेट सब कमेटी बनाकर जिलों की समीक्षा रिपार्ट मांगी है। इसके बाद से ही नवगठित 17 जिलों में शामिल डीग जिलेवासियों की चिंता बढ़ना शुरू हो गई। बता दें कि सरकार ने हाल ही में मालपुरा, कुचामन और सुजानगढ़ जिलों को रद्द किया है। पूर्ववर्ती सरकार ने 6 अक्टूबर को प्रदेश में 3 और मालपुरा, कुचामन और सुजानगढ़ को जिला बनाने की घोषणा की थी। लेकिन नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मारुड़ बिछुआ मार्ग पर अंधे मोड़ से चालक की मौत
पांढुरना. ग्राम. मारुड़ के पास गुरुवार सुबह मारुड़ बिछुआ मार्ग पर पलटा ट्रैक्टर दबने से चालक...
Lok Sabha Elections 2024: कल नामांकन दाखिल करेंगे Amit Shah, आज गांधीनगर में जबरदस्त Road Show
Lok Sabha Elections 2024: कल नामांकन दाखिल करेंगे Amit Shah, आज गांधीनगर में जबरदस्त Road Show
Maharashtra Rainfall राज्यात मुसळधार पावसाचा इशारा; 31 जिल्ह्यात यलो अलर्ट | IMD Alert
Maharashtra Rainfall राज्यात मुसळधार पावसाचा इशारा; 31 जिल्ह्यात यलो अलर्ट | IMD Alert
Uttarakhand Tunnel Rescue : सुरंग में फंसे मज़दूरों को कैसे निकालने की कोशिश हो रही है? (BBC Hindi)
Uttarakhand Tunnel Rescue : सुरंग में फंसे मज़दूरों को कैसे निकालने की कोशिश हो रही है? (BBC Hindi)