कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कोटा शहर के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व उपाध्यक्ष कांग्रेस अरुण भार्गव ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने वाटर कैनन के द्वारा भीषण गर्मी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जो वाटर कैनन का इस्तेमाल करा उससे कार्यकर्ताओं को तो नहीं रोक पाए लेकिन गर्मी में पानी से गीले होने से कार्यकर्ताओं ने बहुत राहत महसूस करी अगर पुलिस प्रशासन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का इतना ही ध्यान था गर्मी से बचाव के लिए तो उनको हल्की फुहार सभा स्थल पर बननी चाहिए थी जिससे कि इतनी तपती गर्मी में 4 घंटे तक कार्यकर्ता गर्मी में नहीं रहते। 

भार्गव ने कहा कि पानी, बिजली, परीक्षाएं, महिलाओं पर अत्याचार व कई अन्य बातों को रोकने मैं वर्तमान सरकार जनता के हित में कार्य करने में असफल हुई है उस सरकार को सरकार में रहने का अधिकार नहीं है। 

भार्गव ने बताया कि सैकड़ो कार्यकर्ता गिरफ्तारियां देना चाह रहे थे लेकिन प्रशासन ने खाना पूर्ति करने के लिए कुछ लोगों को गिरफ्तार कर बाकी लोग जो गिरफ्तारियां देना चाह रहे थे उन्हें गिरफ्तार नहीं करा।