कोटा. गत 21 जून को सांगोद क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों की हत्या के मामले पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक करन शर्मा ने बताया की सांगोद के लक्ष्मीपुरा गाँव के पास गत 21 जून को लक्ष्मीपुरा कोटा रोड पर जमीनी विवाद को लेकर परिवारजनो ने मिलकर अशोक व रवि उर्फ अर्जुन के साथ लडाई झगडा व मारपीट कर चोटे पहुचाई जिससे अशोक व अर्जुन उर्फ रवि की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कोटा ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन व सांगोद वृताधिकारी नरेन्द्र नागर के निर्देश पर सांगोद थानाधिकारी हीरालाल पुनिया के नेतृत्व में टीम गठीत की गयी थी जिसके द्वारा आरोपी प्रेमचंद कुमावत, नरोत्तम कुमावत, ग्यारसीलाल कुमावत, महेन्द्र कुमावत को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है साथ ही अन्य आरोपियो की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार सांगोद के दो परिवार के बीच में पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को आपस लडाई झगडा किया गया जिसमें अशोक व रवि उर्फ अर्जुन की मृत्यु हो गई। ओरापीयो द्वारा मृतको के साथ लक्ष्मीपुरा स्थित खेत में मारपीट की गई व मृतको की मोटरसाईकल को क्षतिग्रस्त कर कोटा रोड पर लाकर एक्सीडेन्ट का रुप देने हेतु लाकर पटक दिया गया था। जिसकी सुचना प्राप्त होने पर पुलिस मोके पर पहुची जंहा से मृतको को सी.एच.सी.सांगोद ले जाकर मृतक अशोक व मृतक रवि उर्फ अर्जुन का पोस्टमार्टम करवाया गया। बाद में मृतक के परिजनों द्वारा सांगोद थाने में 9 लोगो पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया। जिसके बाद से पुलिस आरोपियो की तलाश में जुट गई थी जिनमे से पुलिस ने 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है वही अन्य आरोपियो की तलाश भी की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અમદાવાદ-વટવા અને નરોડા વિધાનસભાની અંદર ઉમેદવારો ચૂંટણી માટે ત્યાર. જન મન પાર્ટી .#google
અમદાવાદ-વટવા અને નરોડા વિધાનસભાની અંદર ઉમેદવારો ચૂંટણી માટે ત્યાર. જન મન પાર્ટી .#google
India vs Sri Lanka Match Highlights | India Won By 41 Runs | Asia Cup 2023 | Hindustan Times
India vs Sri Lanka Match Highlights | India Won By 41 Runs | Asia Cup 2023 | Hindustan Times
पारिवारिक परंपरा को निभाते करवाया नेत्रदान- भूपेंद्र सिंह हाड़ा
कोटा बालिता रोड 54 वर्षीय निवासी मुकेश जैन का निधन हृदय गति रुक जाने से न्यू मेडिकल कॉलेज कोटा...
દાહોદનો લઘુત્તમ પારો ૧૦ ડિગ્રી સુધી ગગડતા ઠંડીનું જાેર વધ્યું
દાહોદ જિલ્લામાં કાતિલ ઠંડીનું જાેર વધતા સમગ્ર પંથક ઠંડુગાર બનવા પામ્યું છે. સુસવાટા ભર્યા પવન...