राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव व उसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से वसुंधरा राजे और पार्टी नेतृत्व के बीच बनी दरार पुरी तरह खुल कर तो सामने नहीं आयी है. लेकिन अब चुनाव के बाद नेताओं के मन में जो कसक है वो अब धीरे धीरे सामने आ रही है. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसंधरा राजे ने उदयपुर में आयोजित सुन्दर सिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट के कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलते हुए कहा ''वफा का वो दौर अलग था जिस समय राजनीति में आगे बढ़ाने वाले व्यक्ति का सम्मान होता था और वह उसका हमेशा साथ देता था.'' वहीं वर्तमान समय मे ऐसा नहीं होता. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि आज लोग उसी की अंगुली काटने का प्रयास करते हैं, जिसे पकड़कर वो चलना सीखते हैं. राजे उदयपुर में विशिष्ट जन सम्मान समारोह में पहुंची थीं. कार्यक्रम में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद रहे. इससे पहले राजे ने कहा कि गुलाबचंद कटारिया ने चुन-चुनकर लोगों को भाजपा से जोड़ा है. इनका आना-जाना, बैठना और मिलना हमने सब देखा है. वहीं, कटारिया ने भंडारी के संघ प्रचारक के तौर पर उनके प्रयासों की चर्चा की. यह कार्यक्रम जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि और संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया. राजे ने कहा कि, उनकी माता विजय राजे सिंधिया ने मध्यप्रदेश में 1967 में देश में पहली बार जनसंघ की सरकार बनाई और गोविंद नारायण सिंह को मुख्यमंत्री बनाया. तब भंडारी जी ने पत्र लिख कर ख़ुशी जताई थी. मां ने बचपन से ही हमें संघ के संस्कार दिए हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
The "GTE BENGALURU '24 Garment Technology Expo" inagurated in Gayatri Vihar, Palace Ground, Bengaluru.
September 20, 2024
The "GTE BENGALURU '24 Garment Technology Expo" inagurated in Gayatri Vihar,...
ગાંધી જંયતિ અંતર્ગત સાબરમતી આશ્રમ ખાતે પ્રાર્થનાસભા@Sandesh News
ગાંધી જંયતિ અંતર્ગત સાબરમતી આશ્રમ ખાતે પ્રાર્થનાસભા@Sandesh News
Maharashtra CM News: क्या नाराज होकर सतारा चले गए Eknath Shinde? | Fadnavis | Aaj Tak
Maharashtra CM News: क्या नाराज होकर सतारा चले गए Eknath Shinde? | Fadnavis | Aaj Tak
Apple Retail Store ने तोड़े बिक्री के सभी रिकॉर्ड, भारत में हर महीने हो रही 22-25 करोड़ रुपये की सेल
Apple Electronics Store Sale भारत में iPhone निर्माता के पहले दो खुदरा स्टोरों ने प्रत्येक महीने...
ડીસાના સેલ્ટર હોમ માં ભવ્ય ચેરીટેબલ ટ્રસ્ટ દ્વારા ધાબળા વિતરણ કરાયું..
ડીસાના સેલ્ટર હોમ માં ભવ્ય ચેરીટેબલ ટ્રસ્ટ દ્વારા ધાબળા વિતરણ કરાયું..