कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को NEET-PG 2024 परीक्षा स्थगित करने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के सामने पूरी तरह से असहाय हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्रों के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा भाजपा सरकार है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, अब NEET PG भी स्थगित कर दिया गया है! यह नरेंद्र मोदी के शासन में बर्बाद शिक्षा प्रणाली का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने केंद्र की भाजपा नीत सरकार को “अक्षम” कहा। उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट है कि हर बार चुपचाप तमाशा देखने वाले मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के सामने पूरी तरह से असहाय हैं। नरेंद्र मोदी की अक्षम सरकार छात्रों के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हमें देश के भविष्य को इससे बचाना होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (नीट पीजी) परीक्षा स्थगित कर दी। मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। मंत्रालय के बयान में कहा गया है, कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा के बारे में आरोपों की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
New Parliament Building के उदघाटन में अकेले पड़ी सरकार! Congress समेत 19 दलों ने कर दिया बहिष्कार!
New Parliament Building के उदघाटन में अकेले पड़ी सरकार! Congress समेत 19 दलों ने कर दिया बहिष्कार!
અનોખી પહેલ બદલ નરેન્દ્ર મોદીએ કૌશિક વેકરીયા ને અભિનંદન પાઠવ્યા મન કી બાત કાર્યક્રમ પહેલા સત્યનારાયણની કથાનું આયોજન કર્યું
અમરેલી જિલ્લા ભાજપ પ્રમુખ કૌશિક વેકરીયા ના માર્ગદર્શન નીચે જિલ્લા ભાજપ એક નવી પહેલ શરૂ કરી છે...
तो बीजेपी के साथ गठबंधन पर फिर से करेंगे विचार', AIADMK ने दी भाजपा को चेतावनी
नई दिल्ली, तमिलनाडु में बीजेपी और एआईएडीएमके गठबंधन में दरार पड़ती दिख रही है। प्रदेश...
બોટાદ : આસામાજિક તત્વોના વિરુદ્ધમાં જૈનો દ્વારા રેલી યોજી | SatyaNirbhay News Channel
બોટાદ : આસામાજિક તત્વોના વિરુદ્ધમાં જૈનો દ્વારા રેલી યોજી | SatyaNirbhay News Channel
Angelo Mathews Timed Out विवाद पर MCC का बड़ा फैसला, जानें कैसे बच सकते थे एंजेलो मैथ्यूज
Angelo Mathews Timed Out विवाद पर MCC का बड़ा फैसला, जानें कैसे बच सकते थे एंजेलो मैथ्यूज