विधानसभा चुनाव के बाद से डीडवाना में नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. विधायक यूनुस खान और पूर्व विधायक चेतन डूडी के बीच जुबानी जंग तेज हो चली है. दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. गत दिवस विधायक यूनुस खान ने पूर्व विधायक चेतन डूडी पर मंडुकरा अस्पताल गांव से 6 किलोमीटर दूर बनाने का आरोप लगाया था, जिस पर आज पूर्व विधायक चेतन डूडी ने पलटवार किया है. चेतन डूडी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मंडुकरा सीएससी गांव से 2 किलोमीटर भी दूर नहीं है और यह भूमि उन्होंने खुद सरकार को दान की है ताकि गांव के लोगों के लिए यहां अस्पताल बन सके. इस अस्पताल पर ना तो मेरा नाम लिखा है,ना ही मेरे पिताजी का नाम लिखा है, क्योंकि हमें किसी ख्याति की कोई आवश्यकता नहीं है. लेकिन विधायक यूनुस खान ने डीडवाना का सबसे बड़ा जमीन घोटाला किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि डीडवाना विकास परिषद समिति द्वारा संचालित महिला महाविद्यालय जिस भूमि पर बना है, वह सरकारी है और इसका कब्जा यूनुस खान के संरक्षण में निजी लोगों द्वारा किया गया है. जबकि जब यह सरकारी भूमि इस समिति को दी गई थी, तब लीज डीड की शर्तों के मुताबिक डीडवाना में राजकीय कन्या महाविद्यालय स्वीकृत होने पर उक्त भूमि और भवन सरकार को सौंपना था, लेकिन विधायक यूनुस खान की मंशा इस जमीन पर कब्जा करने की थी. इसलिए उन्होंने यह जमीन सरकार को नहीं सौंपी और हाई कोर्ट से स्टे ले आए. चेतन डूडी ने यह भी कहा कि यूनुस खान झूठ बोल रहे हैं, यह महिला कॉलेज पीपीपी मोड पर नहीं बना है. बल्कि इसे सरकारी जमीन पर निजी संस्था ने बनाया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अमेरिका में तूफान 'हेलेन' ने मचाई तबाही, 60 लोगों की मौत; लाखों घरों की बिजली गुल
वॉशिंगटन। अमेरिका के दक्षिणपूर्वी हिस्से में तूफान हेलेन का कहर जारी है, अब इस तूफान से मरने...
PORBANDAR પોરબંદરની સરકારી હોસ્પિટલમાં ફરી ગંદકીની ફરિયાદો ઉઠી 28-09-2022
PORBANDAR પોરબંદરની સરકારી હોસ્પિટલમાં ફરી ગંદકીની ફરિયાદો ઉઠી 28-09-2022
সমাগত শ্ৰীশ্ৰী গনেশ পূজা।প্ৰতিমা নিৰ্মানত ব্যস্ত মৃৎ শিল্পী।
সমাগত শ্ৰীশ্ৰী গনেশ পুজা,অহা ২৭আগষ্টত সমগ্ৰ ৰাজ্যৰ লগতে বৃহতৰ ৰহাতো শ্ৰীগনেশ পুজা ৰ বাবে...
ખંભાતના લાલ દરવાજા વિસ્તારમાં અલ્ટો કારમાં આગ લાગતા અફડાતફડી
ખંભાતના લાલ દરવાજા વિસ્તારમાં અલ્ટો કારમાં આગ લાગતા અફડાતફડી મચી જવા પામી હતી.આસપાસના દુકાનદારોએ...