करौली धौलपुर के सांसद भजनलाल जाटव ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला है. कांग्रेस सांसद ने कहा कि भाजपा का 400 पार का सपना अधूरा रह गया, 240 पर पहुंचकर भाजपा के ब्रेक फेल हो गए. उन्होंने कहा भाजपा डबल इंजन की सरकार बता रही थ, लेकिन राजस्थान में एक सरकार का इंजन फेल हो चुका है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार के 6 महीने में गिर जाएगी. सांसद भजनलाल जाटव ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भी चन्द दिनों की मेहमान है. ऊपर वाली सरकार में जोड़-तोड़ के डिब्बे लगे हुए हैं. ऐसे में यह सरकार 6 महीने से अधिक नहीं चल सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ माहौल बना है. चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा झुक गया है. उन्होंने कहा ईडी, सीबीआई एवं इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां धरी रह गई. भाजपा की सरकार जुगाड़ की बनी है, ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती है. भजनलाल जाटव ने कहा सांसद निधि के माध्यम से 5 करोड रुपए विकास के लिए मिलते हैं. इस राशि को क्षेत्र के विकास में लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने जी जान से मेहनत की थी, जिसका नतीजा रहा भाजपा को बड़ी मात मिली है. पूर्वी राजस्थान से भाजपा की हार की शुरुआत हुई है.सांसद भजनलाल जाटव ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा भाजपा सरकार कांग्रेस की जनहित हितेषी योजनाओं को बंद करना चाहती है. उन्होंने कहा पुरानी पेंशन योजना का राजस्थान सरकार ने बिल पारित किया है, लेकिन राज्य सरकार उसको भी बंद करना चाहती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कर्नाटक में महिलाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव, कहा- सरकार बनने पर मुफ्त होगी बस यात्रा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक में पांचवीं चुनावी 'गारंटी' का एलान...
उमर अब्दुल्ला बोले-भाजपा से 370 बहाली की मांग करना मूर्खता:जब केंद्र में सरकार बदलेगी, तब चर्चा करेंगे
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि भाजपा से अनुच्छेद 370 की बहाली की...
Breaking News : Ghaziabad में कुत्ते के काटने से मासूम की मौत | Rabies | Aaj Tak Latest News
Breaking News : Ghaziabad में कुत्ते के काटने से मासूम की मौत | Rabies | Aaj Tak Latest News
ठराविक लोकांच्या फायद्यासाठी कृषी उत्पन्न बाजार समितीची वेळ बदलली जातीये शेतकऱ्यांचा गंभीर आरोप
शिरुर: गेली अनेक वर्ष श्रीगोंदा, पारनेर तसेच शिरुर तालुक्यातील शेतकरी आपला शेतीमाल मोठया प्रमाणात...
চৰাইদেউ চাহ বাগিচাত উত্তপ্ত পৰিস্থিতি
চৰাইদেউ চাহ বাগিচাত উত্তপ্ত পৰিস্থিতি