राजस्थान में इन दिनों राजनीतिक पारा हाई है. भारतीय आदिवासी पार्टी और बीजेपी सरकार के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान के बाद आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सांसद ने ब्लड सैंपल भेजने की बात कही है. वहीं आदिवासी समाज इस मुद्दे पर एकजुट नजर आ रहा है. राजकुमार रोत ने ट्वीट कर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "बहुत जल्द ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सरकारी आवास पर मेरा ब्लड सैंपल भेजा जायेगा, और हर आदिवासी के घर से सैंपल भेजने का अभियान चलाया जायेगा. मंत्री जी DNA टेस्ट मशीन की व्यवस्था करके रखें." रोत ने मदन दिलावर से माफी मांगने और इस्तीफे देने की मांग की है. वहीं बीजेपी से निष्कासित करने की मांग रखी है. रोत ने कहा अगर ऐसा नहीं होता है तो पूरे देशभर में हर आदिवासी के घर से ब्लड सैंपल, नाखून और बाल के सैंपल सीएम को भेजा जाएगा. विवाद बढ़ने के बाद शिक्षा मंत्री मंत्री मदन दिलावर ने यू टर्न लेते हुए कहा कि आदिवासी हमारे हिंदू समाज के अभिन्न अंग हैं, अपने बयान को लेकर मदन दिलावर ने कहा, "मुझसे कल पूछा गया कि कुछ लोग खुद को हिंदू नहीं मानते हैं तो मैंने ये कहा था कि हम डीएनए की जांच करा लेंगे या फिर वंशावली देखने वालों को दिखवा देंगे. लेकिन इस बयान को आदिवासी से जोड़ दिया गया. मैं कहना चाहता हूं कि आदिवासी समाज के लोग श्रेष्ठतम है जिन्होंने सालों से पेड़ों की रक्षा की जिनसे हमें प्राणवायु मिलती है. आदिवासी समाज के लोग हिंदू समाज के श्रेष्ठतम लोग हैं." शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा था, "कोई देश को तोड़ने, समाज को तोड़ने की गतिविधियां प्रारंभ करे तो उसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे. वह (आदिवासी) हिंदू हैं कि नहीं..वह तो उनके पूर्वजों से पूछ लेंगे. वंशावली लिखने वालों लोगों से पूछे लेंगे. अगर हिंदू नहीं है तो फिर उनके DNA की जांच करवा लेंगे कि वह अपने बाप की औलाद है की नहीं".
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સગીરવયની કિશોરીને લલચાવી – ફોસલાવી લગ્ન કરવાની - લાલચ આપી ભગાડી લઇ જનાર વિવેક અમૃતભાઇ લચ્છીભાઇ ગોહેલ (ખત્રી) રહે. અમદાવાદ,વાળાને ભોગ બનનાર કિશોરી સાથે ઉતરપ્રદેશના ગાજીયાબાદ જીલ્લા ખાતેથી શોધી કાઢતી અમરેલી તાલુકા પોલીસ ટીમ.
અમરેલી રૂરલ પો.સ્ટે.ના અપહરણના ગુનાના કામે આરોપીને તથા ભોગ બનનારને ઉતરપ્રદેશના ગાજીયાબાદ જીલ્લા...
હાલોલ તાલુકા પંથકમાં યોજાનાર ગણેશ મહોત્સવને અનુલક્ષીને તાજપુરા ખાતે રૂરલ PI આર.એ.જાડેજાની અધ્યક્ષતામાં શાંતિ સમિતિની બેઠક યોજાઈ.
હિન્દુ ધર્મના સૌથી મોટા મહોત્સવ તરીકે ઉજવાતા ગણેશ મહોત્સવને આડે હવે ગણતરીના દિવસો બાકી છે ત્યારે...
গোলাঘাটত এজন লোকক অপহৰণৰ সন্দৰ্ভত গোলাঘাট আৰক্ষীক গোচৰ ৰুজু কৰাৰ পিচতো আৰক্ষীয়ে গুৰুত্ব নিদিয়া
গোলাঘাটত এজন লোকক অপহৰণৰ সন্দৰ্ভত গোলাঘাট আৰক্ষীক গোচৰ ৰুজু কৰাৰ পিচতো আৰক্ষীয়ে গুৰুত্ব নিদিয়াৰ...
सिमरिया पुलिस ने 64 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब की जप्त मामला दर्ज प्रेस नोट कर दी जानकारी
दिनांक 9 मई को सिमरिया पुलिस थाना ने प्रेस नोट जारी कर...
મીઠી પાલડીમાં ગ્રામસભા માં નડતર રૂપ દબાણો દૂર કરવાનો મહત્વનો નિણર્ય
નડતર રૂપ દબાણો દુર કરવાનો મહત્વનો નિણર્ય
મીઠી પાલડી માં ગ્રામસભા યોજાઈ..!!
ગત રોજ મીઠી પાલડી...