लोकसभा चुनावों में हार पर मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा करने के बाद सचिवालय नहीं जा रहे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने एकाएक रुख बदला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। यह मुलाकात गुरुवार को हुई, जब मीना जयपुर में थे। इस मुलाकात को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। मुलाकात के बाद किरोड़ी लाल मीना शुक्रवार को सवाईमाधोपुर पहुंचे और वहीं से किसानों को लेकर हुई प्री बजट मीटिंग में ऑनलाइन जुड़े। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा और किरोड़ी लाल मीना की मुलाकात करीब पौन घंटे चली। इस मुलाकात में किरोड़ी लाल मीना के गिले-शिकवे सुने गए। सीएम ने पूरा समय देकर उनकी बात सुनी। सीएम ने यह भी आश्वासन दिया कि उनके जो भी मुद्दे हैं, उन्हें आलाकमान की जानकारी में लाया गया है।बताया जा रहा है कि किरोड़ी लाल मीना इस बात से ज्यादा नाराज हैं कि मंत्री बनने के बाद विभागों का जो बंटवारा हुआ था। उसमें मीना को दिए विभागों को कई मंत्रियों के बीच बांट दिया गया था। इसके बाद किरोड़ी लाल मीना अपने भाई को दौसा लोकसभा से टिकट दिलवाने की मांग करते रहे, लेकिन पार्टी ने उनकी भी बात नहीं मानी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आयुर्वेदिक विभाग सिरोही में बच्चों को ड्रॉप पिलाई
आयुर्वेद विभाग सिरोही ने बच्चों को स्वर्णप्राशन की ड्रोप पिलाई◼️रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से...
रिमझिम बरसात होने से किसानों के चेहरे खिले,धान की फसल के लिए बरसात का पानी अमृत समान।
नमाना क्षेत्र भर में गुरुवार सुबह से ही आकाश में घने काले बादल छाने के साथ ही बरसात का दौर...
उपचुनाव के लिए प्रचार में सचिन पायलट की एंट्री, दौसा समेत कई सीटों पर करेंगे जनसभाएं
राजस्थान विधानसभा की सात सीटों के उपचुनाव के प्रचार में कल से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन...
श्री कर्णेश्वर महादेव का सहस्त्रधारा महाअभिषेक हुआ
कोटा. श्री कर्णेश्वर नगरी कनवास के राजाधिराज श्री कर्णेश्वर महादेव का गुरु पूर्णिमा के अवसर पर...
ઉત્તર પ્રદેશના પૂર્વ મંત્રી રામવીર ઉપાધ્યાયનું અવસાન, લાંબા સમયથી કેન્સરથી પીડિત હતા
હાથરસ ના પર્યાય ગણાતા રામવીર ઉપાધ્યાય નું મોડી રાત્રે કેન્સર ના લીધે નિધન થયું છે. લાંબા સમયથી...