लोकसभा चुनावों में हार पर मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा करने के बाद सचिवालय नहीं जा रहे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने एकाएक रुख बदला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। यह मुलाकात गुरुवार को हुई, जब मीना जयपुर में थे। इस मुलाकात को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। मुलाकात के बाद किरोड़ी लाल मीना शुक्रवार को सवाईमाधोपुर पहुंचे और वहीं से किसानों को लेकर हुई प्री बजट मीटिंग में ऑनलाइन जुड़े। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा और किरोड़ी लाल मीना की मुलाकात करीब पौन घंटे चली। इस मुलाकात में किरोड़ी लाल मीना के गिले-शिकवे सुने गए। सीएम ने पूरा समय देकर उनकी बात सुनी। सीएम ने यह भी आश्वासन दिया कि उनके जो भी मुद्दे हैं, उन्हें आलाकमान की जानकारी में लाया गया है।बताया जा रहा है कि किरोड़ी लाल मीना इस बात से ज्यादा नाराज हैं कि मंत्री बनने के बाद विभागों का जो बंटवारा हुआ था। उसमें मीना को दिए विभागों को कई मंत्रियों के बीच बांट दिया गया था। इसके बाद किरोड़ी लाल मीना अपने भाई को दौसा लोकसभा से टिकट दिलवाने की मांग करते रहे, लेकिन पार्टी ने उनकी भी बात नहीं मानी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत नाबालिक बालिका दस्तयाब अपहृता की दस्तयाबी हेतु पूर्व में जारी किया गया था पांच हजार रुपए राशि इनाम की उद्घोषणा
पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा पन्ना जिले के समस्त थाना...
Pakistan in a "Do or Die" Battle Against New Zealand | First Sports with Rupha Ramani
Pakistan in a "Do or Die" Battle Against New Zealand | First Sports with Rupha Ramani
સુરતમાં નકલી ક્રાઈમ બ્રાન્ચ પોલીસ બની | SatyaNirbhay News Channel
સુરતમાં નકલી ક્રાઈમ બ્રાન્ચ પોલીસ બની | SatyaNirbhay News Channel
સુરતમાં નરેન્દ્રભાઈ મોદીના જન્મદિવસને રાષ્ટ્રીય બેરોજગારી દિવસ ગણાવી, ભજીયા પકોડા તળી દેખાવ કરાયા.
સુરતમાં નરેન્દ્રભાઈ મોદીના જન્મદિવસને રાષ્ટ્રીય બેરોજગારી દિવસ ગણાવી, ભજીયા પકોડા તળી દેખાવ...