राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार देर रात सांप्रदायिक तनाव के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. इलाके में हुई सांप्रदायिक तनाव को लेकर शनिवार को कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल का बयान सामने आया. उन्होंने मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की है. उन्होंने कहा कि जोधपुर अपनायत का शहर है.यहां ऐसी घटना को कभी भी सही नहीं कहा जा सकता. साथ ही बताया कि उन्होंने इस मामले पर पुलिस के अधाकिरियों से लगातार बात कर इलाके के स्थिति का जायजा ले रहे है. साथ ही मामले को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है. दरअसल, सूरसागर में ईदगाह की दीवार से गेट हटाने को लेकर दो समुदायों में विवाद शुरू हुआ था, जिसमें शांति बहाल होने के बाद शुक्रवार रात को अचानक दोनों समुदाय के गुस्साए लोगों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया. जिससे इलाके तनाव इतना बढ़ गया था. और भीड़ ने एक दुकान और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया था. पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया और 4-5 राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे. हिंसा के बाद भारी पुलिस और आरएसी तैनात की गई है. ऐसे में देर रात स्थिति पर काबू पा लिया गया, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Diwali seen from top of Shillong
We saw Diwali from Laitkor and got a bird's eye view
Happy Diwali
વલસાડ સ્વાઇન ફ્લુની દસ્તક, 9 સંક્રમિત દર્દીઓ સામે આવ્યા ઉમરગામની 1 મહિલાનું મોત નીપજ્યું
વલસાડ સ્વાઇન ફ્લુની દસ્તક, 9 સંક્રમિત દર્દીઓ સામે આવ્યા ઉમરગામની 1 મહિલાનું મોત નીપજ્યું
বঙাইগাঁও শোধনাগাৰৰ চিকিৎসালয়ত চি আই এছ এফৰ ৰক্তদান অমৃত মহোৎসৱ শিবিৰ অনুষ্ঠিত
বঙাইগাঁও আৰু চিৰাং জিলা সীমান্তবৰ্তী স্থিত বঙাইগাঁও শোধনগাৰৰ চিকিৎসালয়ত চি আই এছ এফৰ উদ্যোগত আৰু...
ડીસામાં એલિવેટેડ બ્રિજની પ્રોટેક્શન દીવાલને ટ્રક અથડાતાં અકસ્માત સર્જાયો
ડીસામાં એલિવેટેડ બ્રિજની પ્રોટેક્શન દીવાલને ટ્રક અથડાતાં અકસ્માત સર્જાયો
पूर्व विधायक राजेश वर्मा स्वास्थ्य हाल जानने पहुंचे वरिष्ठ नेता उमेश शर्मा के घर उमेश शर्मा आंशिक लकवा ग्रस्त होने के कारण हैं बीमार
पूर्व विधायक राजेश वर्मा स्वास्थ हाल जानने पहुंचे वरिष्ठ नेता उमेश शर्मा के घर,उमेश शर्मा आंशिक...