संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति से होना हमेशा बेहतर होता है। उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब विपक्षी दल लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ने को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं। संसदीय कार्य मंत्री से जब सवाल किया गया कि क्या लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में उन्होंने विपक्षी दलों से संपर्क किया है तो रिजीजू ने कहा, अगर आम सहमति हो तो यह हमेशा बेहतर होता है। उनका कहना था कि किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले एनडीए के सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत से जुड़े सवाल पर रीजीजू ने कहा, 'हम बहुत जल्द कदम उठाएंगे।' नई यानी 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को शुरू होगा और लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 जून को होना है। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता डी पुरंदेश्वरी, राधा मोहन सिंह और भर्तृहरि महताब के नाम चर्चा में हैं। राजनीतिक हलकों के एक वर्ग का यह भी विचार है कि वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दूसरा कार्यकाल मिल सकता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कोटा शहर में फिर हुई चाकू बाजी भाजपा नेता के पुरानी रंजिश में बदमाशों ने मारे चाकू
शहर के कैथूनीपोल इलाके में आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता अब्दुल वाहिद पर पुरानी रंजिश में...
ग्रेटर नोएडा के पार्क में टहल रहे थे बुजुर्ग, अचानक से आ गया ऊंट और काट लिए कान-हाथ
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अभी तक सोसायटी के लोग कुत्तों के आतंक से परेशान थे।...
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनचेतना रैली को हरी झंडी दिखाकर सीएमएचओ डा सामर ने किया रवाना
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओ . पी. सामर द्वारा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर...
પ્રધાનમંત્રી કિસાન સન્માન નિધિ યોજના અંતર્ગત ૧૩મો હપ્તો મેળવવા તા.૩૧ સુધીમાં e-KYCની પ્રક્રિયા કરાવવી ફરજિયાત
અમરેલી. તા.૧૩ ડિસેમ્બર (મંગળવાર) પ્રધાનમંત્રી કિસાન સન્માન નિધિ યોજના અન્વયે ખેડૂત ખાતેદારને...
गेवराई विधानसभा मतदार संघातील चार ग्रामपंचायतीवर राष्ट्रवादीचा झेंडा
गेवराई दि. ८ (प्रतिनिधी) गेवराई विधानसभा मतदार संघातील मौजे घोसापूरी, आहेर चिंचोली, एरंडगांव आणि...