राजस्थान में पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय शुरू हुई चिरंजीवी योजना पर ब्रेक लग सकता है। चर्चा यह भी है कि राजस्थान में चिरंजीवी योजना की जगह आयुष्मान हेल्थ स्कीम की तर्ज पर नई योजना लाई जा सकती है। दरअसल, भजनलाल सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयान के यही मायने निकाले जा रहे है। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने चिरंजीवी योजना को छलावा बताते हुए कहा कि इससे पूरे प्रदेश में एक भी आदमी को 25 लाख रुपए तक का बेनिफिट नहीं मिला है। ऐसे में माना जा रहा है कि भजनलाल सरकार जल्द ही प्रदेश के स्वास्थ्य मॉडल बदलाव कर सकती है। भजनलाल सरकार ने अभी इस योजना में बदलाव का आदेश नहीं निकाला है। लेकिन, राजस्थान के हर जिले में केंद्र की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के 5-15 लाख तक कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राजस्थान में चिरंजीवी योजना को लेकर अप्रैल-मई महीने में 25 लाख का इंश्योरेंस रिनुअल होना था, लेकिन अप्रैल में 2 दिन बाद ही भजनलाल सरकार ने चिरंजीवी योजना के पोर्टल को बंद कर दिया। ऐसे में लोगों को इस योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। इस योजना के तहत लोगों को 25 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस मिलता है। लेकिन, अब चर्चा है कि भजनलाल सरकार मात्र 5 लाख रुपए तक का ही स्वास्थ्य बीमा देंगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PM की सुरक्षा में सेंध मामला: तत्कालीन डीजीपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई, मान सरकार का फैसला
पंजाब: जनवरी 2022 में पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के ममाले में अब पंजाब...
જાણો ! ખંભાત બેઠક પર "AAP" કોને મળી ટીકીટ ?
ખંભાત વિધાનસભા ૧૦૮ મત વિસ્તારમાં ત્રિ-પંખીયો જંગ જામવાનો છે ત્યારે આમ આદમી પાર્ટીએ ઉમેદવારોના...
રાજસ્થાન: રામદેવરા જતા 10 રાહદારીઓને ટ્રેલરે કચડી નાખ્યા, 5ના મોત, અન્યની હાલત ગંભીર
પોલી રાજસ્થાનના જોધપુર ડિવિઝનના પાલી જિલ્લામાં રવિવારે રાત્રે એક ભયાનક માર્ગ અકસ્માતમાં પાંચ...
કેન્દ્ર સરકાર ના આદિજાતિ વિકાસ મંત્રી અર્જુન મુંડાની વડોદરા ભાજપા કાર્યાલય ખાતે પત્રકાર પરિષદ
કેન્દ્ર સરકાર ના આદિજાતિ વિકાસ મંત્રી અર્જુન મુંડાની વડોદરા ભાજપા કાર્યાલય ખાતે પત્રકાર પરિષદ
NCP छिनने पर Supriya Sule का बड़ा बयान, Sharad Pawar को बताया 'अमिताभ बच्चन' | Maharashtra Politics
NCP छिनने पर Supriya Sule का बड़ा बयान, Sharad Pawar को बताया 'अमिताभ बच्चन' | Maharashtra Politics