बूंदी ऑनलाइन गेम खेलने की लत के शिकार एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की टक्कर से युवक का सिर क्षत-विक्षत हो गया था। सदर थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।पुलिस ने बताया कि युवक परिजनों द्वारा मोबाइल पर अधिक समय तक गेम खेलने से टोकने पर नाराज था। सदर थाने के एएसआई जितेन्द्र ने बताया कि बूंदी-चित्तौड़ रेलवे लाइन की सिलोर पुलिया से एक कि.मी आगे युवक का शव पटरियों के पास पड़े होने सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो एक युवक का शव नजर आया। ट्रेन की टक्कर से युवक का सिर क्षत-विक्षत हो गया था। मोबाइल व अन्य साधनों से युवक की पहचान नैनवां रोड संजय कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय रोहित मीणा पुत्र रामदेव के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा हैं। जानकारी में सामने आया है कि युवक ऑनलाइन गेम खेलने की लत का शिकार था। इसे लेकर परिजनों ने उसे टोका, जिससे नाराज होकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल से एक टूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस शव के पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
भारतरत्न लता मंगेशकरांच्या गीतांनी लोकसेवा संकुल भारावले
भारतरत्न , गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर यांचा जन्मदिवस लोकसेवा संकुल फुलगाव, पुणे येथे मोठ्या...
विकासशील जनता पार्टी मुख्य कार्यालय में हुआ भव्य होली मिलन समारोह
रायबरेली- विकासशील जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा की अगुवाई...
More than 1000 posts lying vacant in MeECL
More than 1000 posts lying vacant in MeECL
Nitin Gadkari Interview : प्रधानमंत्री पद, RSS, महंगे टोल टैक्स पर क्या बोले नितिन गडकरी ? (BBC)
Nitin Gadkari Interview : प्रधानमंत्री पद, RSS, महंगे टोल टैक्स पर क्या बोले नितिन गडकरी ? (BBC)