जिले में 21 जून, शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान आमजन में स्वस्थ शरीर हेतु योग को जीवन में अपनाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सेहत पर होने वाले विपरीत प्रभावों के बारे में बताया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ पी सामर ने बताया कि शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के समस्त ब्लॉकों के अंतर्गत संचालित चिकित्सा संस्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कर विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। साथ ही योग के महत्व के बारे में आमजन को जागरुक किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।  बताया कि जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरो पर प्रशिक्षक योग गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे और आमजन की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।