राजस्थान में जब से महिलाओं को आरक्षण देने के लिए भजनलाल सरकार ने घोषणा की है. इसके तहत तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और पुलिस भर्ती में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है. हालांकि इसे विधेयक को विधानसभा में पास करना बाकी है. लेकिन आरक्षण की घोषणा के बाद महिलाओं और छात्रों में काफी खुशी है. वहीं इस घोषणा को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा का अभिनंदन किया गया है. सरकार के इस फैसले से महिलाएं और छात्राएं काफी खुश हैं.इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समानता के अवसर प्रदान करना राज्य सरकार का कर्तव्य है. आत्मनिर्भर, सशक्त, शिक्षित महिलाएं ही प्रगतिशील समाज की पहचान है. तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में महिलाओं का आरक्षण 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किए जाने के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह में सीएम ने कहा कि युवाओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. राज्य सरकार युवाओं को सरकारी सेवा में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. चरणबद्ध तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित कर रिक्तियों को भरा जाएगा. उन्होंने कहा कि तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय से महिलाएं राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अधिक संख्या में शिक्षण कार्य कर सकेंगी और अध्ययनरत बच्चों का ममत्व भाव से देखभाल भी कर सकेंगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
DEESA/ડીસા ઉત્તર પોલીસ સ્ટેશન અને તાલુકા પી.આઈ નો વિદાય સમારંભ યોજાયો..
DEESA/ડીસા ઉત્તર પોલીસ સ્ટેશન અને તાલુકા પી.આઈ નો વિદાય સમારંભ યોજાયો..
બલોધર ગામે આવેલ હડકાઇમાતાના મંદિરે કે જ્યાં ભક્તોની માનતા પૂરી થાય છે દર્શનાર્થીઓની જામે છે ભીડ
બલોધર ગામે આવેલ હડકાઇમાતાના મંદિરે કે જ્યાં ભક્તોની માનતા પૂરી થાય છે દર્શનાર્થીઓની જામે છે ભીડ
पक्षियों के लिए एक उम्मीद सेवा संस्थान ने बांधे परिंदे
एक उम्मीद सेवा संस्थान द्वारा एक छोटा सा प्रयास पक्षियों के लिए परिन्दे अभियान के तहत शुक्रवार को...
કેનેડાના વર્ક વીઝાના નામે કુલ 6 પાસેથી 14 લાખ પડાવી લીધા.ભોગ બનનારે કામરેજ પોલીસ મથકે નોંધાવી ફરિયાદ.બે પૈકી એકને કામરેજ પોલીસ ઝડપી પાડયો.
સુરત જિલ્લાના કામરેજ વિસ્તારમાં આવેલા કેનાલ રોડની રાજેશ્વરી સોસા.ખાતે રહેતા વિજય નાનુભાઈ...
Aspiring youths staged protests; demands transparency in recruitment
Shillong: Meghalaya Trinamool Congress Students' Union observed a day-long hunger strike...