राजस्थान में जब से महिलाओं को आरक्षण देने के लिए भजनलाल सरकार ने घोषणा की है. इसके तहत तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और पुलिस भर्ती में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है. हालांकि इसे विधेयक को विधानसभा में पास करना बाकी है. लेकिन आरक्षण की घोषणा के बाद महिलाओं और छात्रों में काफी खुशी है. वहीं इस घोषणा को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा का अभिनंदन किया गया है. सरकार के इस फैसले से महिलाएं और छात्राएं काफी खुश हैं.इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समानता के अवसर प्रदान करना राज्य सरकार का कर्तव्य है. आत्मनिर्भर, सशक्त, शिक्षित महिलाएं ही प्रगतिशील समाज की पहचान है. तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में महिलाओं का आरक्षण 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किए जाने के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह में सीएम ने कहा कि युवाओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. राज्य सरकार युवाओं को सरकारी सेवा में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. चरणबद्ध तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित कर रिक्तियों को भरा जाएगा. उन्होंने कहा कि तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय से महिलाएं राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अधिक संख्या में शिक्षण कार्य कर सकेंगी और अध्ययनरत बच्चों का ममत्व भाव से देखभाल भी कर सकेंगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
छत्रपती शाहू विद्यालयाचे शिक्षक दीपक पांडुरंग सरवदे यांची बंगलोर येथील कार्यशाळेसाठी निवड
बीड़ ( प्रतिनिधी ) बीड़ शहरातील विद्यार्थ्यांच्या सर्वांगीण विकासासाठी नेहमी अग्रेसर असलेल्या...
देश की पहली CNG Bike के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार, जानें अब कब होगी लॉन्च
देश की प्रमुख वाहन निर्माता Bajaj Auto की ओर से कई बेहतरीन बाइक्स को बाजार में ऑफर किया जाता...
বৰমাৰ বৰজাৰত বৃন্দাৱন থিয়েটাৰৰ নাট প্ৰদৰ্শন,ভ্ৰাম্যমাণলৈ ঘূৰি আহিছে ভাল দিন।
Bohag By Rajdeep Brindaban Theatre 2022 || Zubeen Garg || brindaban Theatre
*जिला पंचायत सदस्य पर चली गोली, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती*
*पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र का मामला*
*जिला पंचायत सदस्य पर चली गोली, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती*
*पन्ना जिले के...
વાંકાનેર બાઉન્ડી પાસેથી 3.500 કિલો ગાંજાના જથ્થા સાથે મહિલા ઝડપાઇ.
વાંકાનેર બાઉન્ડી પાસેથી 3.500 કિલો ગાંજાના જથ્થા સાથે મહિલા ઝડપાઇ.
મોરબી જિલ્લાના...