गणपति बप्पा मोरिया के साथ हुआ बप्पा का आगमन

शहर में धूमधाम से पूजा अर्चना कर गणेश प्रतिमा की हुई स्थापना

माउंट आबू। प्रथम पूजक गणेश भगवान का गणेश चतुर्थी पर शहर में आगमन के साथ महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। गणपति महोत्सव समिति आयोजक शिवसेना द्वारा 5 दिवसीय गणेश महोत्सव आयोजन विधि विधान से प्रारंभ हुआ। बड़े ही धूमधाम से शहर में अलग-अलग स्थान पर स्थापना कर गणपति का आगमन हुआ। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए भक्त गणेश की प्रतिमा को लेकर अपने अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे। माउंट आबू में तेज बारिश के साथ गणपति की स्थापना हुई भक्तों ने नाचते गाते धूमधाम से गणेश प्रतिमा की स्थापना विधि विधान से की। इस बार गणेश प्रतिमा की स्थापना 39 स्थान पर हुई है। ओरिया, देलवाडा, कुमारवाडा, काला छपरा, गोरा छपरा, आदर्श कॉलोनी, मचागांव, मुख्य बाजार आदि स्थान पर हुई। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में शिवसेना का योगदान महत्वपूर्ण रहता है।