राजस्थान में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 11 सीटों पर हार के बाद प्रदेश के बड़े नेताओं की दिल्ली में लगातार मुलाकात जारी है. वहीं प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव की भी चर्चाएं हो रही हैं. बीते 2 दिनों में सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ की दिल्ली में अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की हुई. वहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की. जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल से दिल्ली में 11 सीटों पर हार की रिपोर्ट सौंपी हैं. वहीं प्रदेश में देवी सिंह भाटी के बयान के बाद मामला और गरमा गया है. माना जा रहा है राजेंद्र राठौड़ डैमेज कंट्रोल के लिए दिल्ली अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं. वहीं सतीश पूनिया को लेकर भी चर्चाएं है कि उन्हें फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. विधानसभा चुनाव में सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद दोनों साइडलाइन नजर आ रहे हैं. प्रदेश में बीजेपी की हार के बाद संगठन में बदलाव की लगातार चर्चाएं हो रही है. वहीं बुधवार को सतीश पूनिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी हुई. जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि पूनिया को फिर से राजस्थान की कमान सौंपी जा सकती है. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सतीश पूनिया को अध्यक्ष पद से हटा दिया था और सीपी जोशी को इसकी कमान सौंपी थी. लेकिन पूनिया की विधानसभा चुनाव में हार हो गई थी. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जाट समुदाय का साथ नहीं मिला, जिसके चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ा. ऐसे में बीजेपी पूनिया को अध्यक्ष बनाकर अपनी गलती सुधार सकती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ক্ৰীড়া বিষয়াৰ উদ্যোগত চৰাইদেউ জিলাৰ সদৰ সোনাৰীত Fit India freedom 3'0 শীৰ্ষক সামুহিক দৌৰ অনুষ্ঠিত
চৰাইদেউ জিলা ক্ৰীড়া বিষয়াৰ কাৰ্য্যালয়ৰ উদ্যোগত সোনাৰীৰ ৰাজহুৱা খেল পথাৰত ফিট ইণ্ডিয়া ফিটৰ 3'0...
जयपुर में मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड:अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से लगाई छलांग
जयपुर में अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने सुसाइड कर लिया।...
કઠલાલ તાલુકાના ખલાલ સરપંચને વનીકરણ વિભાગમાં ઉત્કૃષ્ટ કામગીરી બદલ સન્માન કરવામાં આવ્યું
કઠલાલ તાલુકાના ખલાલ સરપંચને વનીકરણ વિભાગમાં ઉત્કૃષ્ટ કામગીરી બદલ સન્માન કરવામાં આવ્યું
MCN NEWS| अचानक ब्रेक दाबल्याने ट्रक्टर रस्त्यावर पल्टी अल्पवयीन युवकाचा मृत्यू
MCN NEWS| अचानक ब्रेक दाबल्याने ट्रक्टर रस्त्यावर पल्टी अल्पवयीन युवकाचा मृत्यू
মৰিগাঁৱত পিষ্টলেৰে মূৰত গুলীয়াই আত্মহত্যা গৃহৰক্ষী জোৱানৰ
মৰিগাঁও আৰক্ষী অধীক্ষকৰ কাৰ্যালয়ৰ সন্মুখত এগৰাকী গৃহৰক্ষী জোৱানে আত্মহত্যা কৰা ঘটনাই তীব্ৰ...