मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संकेत दिया है कि जुलाई में आने वाले राज्य के बजट में 5 साल का रोडमैप और 2047 तक का विजन दिखाई देगा। उन्होंने स्वस्थ समाज को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाने की जरूरत है, वहीं आदिवासियों के विकास एवं उनकी परपराओं के संरक्षण का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री शर्मा ने यहां मुख्यमंत्री कार्यालय में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा जनजाति क्षेत्र विकास से जुड़े लोगों से बजट 2024-25 को लेकर अलग-अलग संवाद किया। उन्होंने बजट पूर्व संवाद में कहा कि जीवन में शिक्षा-चिकित्सा मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है तथा इनसे किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में राज्य को देश में अग्रणी बनाने व अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प जताया। साथ ही, कहा कि बजट में भविष्य की मांग को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाई जाएगी, जिससे संसाधनों का उचित आवंटन होगा तथा विजन को भी पूरा किया जा सकेगा। उधर, आदिवासी कल्याण को लेकर मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अंत्योदय की भावना से ही अंतिम छोर पर बैठे आदिवासी समाज के व्यक्ति को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं, जिसे कमजोर नहीं रहने दिया जाएगा। बुधवार को उद्यमी, प्रोफेशनल्स, कर सलाहकार एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से संवाद होगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Mumbai Murder: मनोज साने ने सरस्वती की हत्या करने के बाद ली थी तस्वीरें, बदबू छुपाने को अपनाया था ये हथकंडा
Mumbai Live in Partner Murder Case मुंबई के 'लिव-इन पार्टनर' मर्डर केस में कई नए खुलासे हुए...
दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार 21 जून को
दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार 21 जून को बूंदी जिले में भी जिला स्तर,ब्लाक स्तर &...
Special Report LIVE : સ્પેશિયલ રિપોર્ટ । દરેક સમાચારની વિગતવાર ખબર | News18 Gujarati
Special Report LIVE : સ્પેશિયલ રિપોર્ટ । દરેક સમાચારની વિગતવાર ખબર | News18 Gujarati
निरंकारी संत समागम में बूंदी जिले से लगभग 300 श्रद्धालु करेंगे सहभागिता
निरंकारी संत समागम में बूंदी जिले से लगभग 300 श्रद्धालु करेंगे सहभागिताभक्ति भाव से 77वें वार्षिक...
मानगढ़ धाम को सीएम भजनलाल शर्मा की बड़ी सौगात, उपचुनाव से पहले किया ये ऐलान
बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में शुक्रवार को जनजाति विभाग का 'आदि गौरव समारोह' कार्यक्रम हुआ. इस...