असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। राज्य के 15 जिलों में 1.61 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में बाढ़ ने अब तक 26 लोगों की जान ले ली है। वहीं, करीमगंज ज़िले के बदरपुर इलाके में भूस्खलन की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला और उसकी तीन बेटियां और एक तीन साल का बच्चा शामिल है।असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को हैलाकांडी जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
अब तक राज्य में 26 लोगों की गई जान
ASDMA की बाढ़ रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल की बाढ़ ने अब तक राज्य में 26 लोगों की जान ले ली है।करीमगंज जिले में बाढ़ की स्थिति और भी बदतर हो गई है, क्योंकि 41,711 बच्चों सहित 1.52 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। करीमगंज जिले के नीलामबाजार, आरके नगर, करीमगंज और बदरपुर राजस्व सर्किल के अंतर्गत 225 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 22,464 बाढ़ प्रभावित लोग जिला प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों और राहत वितरण केंद्रों में शरण ले रहे हैं।