राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शिक्षक भर्ती के बाद अब एक और भर्ती परीक्षा में महिला आरक्षण बढ़ाया है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी खुशखबरी देते हुए पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण 30 से बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया गया है। इससे पहले सरकार ने शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय अपने संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आई तो राजस्थान की महिलाओं को कई सौगात देगी। इसके बाद राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही वित्त मंत्री ने महिला आरक्षण बढ़ाने के लिए मंजूरी जारी की थी। अब सरकारी स्तर पर इसे मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि इससे पहले महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण में 8 फीसदी विधवा व 2 फीसदी परित्यागता का कोटा था। अभी पुलिस विभाग में 10 फीसदी महिलाएं कार्यरत है। राजस्थान में महिला सशक्तीकरण की दिशा में इसे बड़ा फैसला बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश में महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेगे और वे आत्मनिर्भर होकर और सशक्त बन सकेंगी। बता दें कि राज्य सरकार ने 4 दिन पहले ही तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में महिला आरक्षण 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 फीसदी किया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
kota.पत्थरों से कुचलकर महिला की हत्या, खाली प्लॉट में फेंका शव.chambalsandesh
kota.पत्थरों से कुचलकर महिला की हत्या, खाली प्लॉट में फेंका शव.chambalsandesh
જસદણ તાલુકાના વીસીઈ દ્વારા ધારાસભ્ય ને આવેદનપત્ર આપવામાં આવ્યું
જસદણ તાલુકાના વીસીઈ દ્વારા ધારાસભ્ય ને આવેદનપત્ર આપવામાં આવ્યું
કઠલાલ વીજ કર્મચારીઓ દ્વારા MGVCL કચેરી ખાતે આવેદનપત્ર આપવામાં આવ્યું.
કઠલાલ વીજ કર્મચારીઓ દ્વારા MGVCL કચેરી ખાતે આવેદનપત્ર આપવામાં આવ્યું.
Sharad Pawar ने उठाया संसद सुरक्षा चूक का मामला, जांच के लिए Jagdeep Dhankar को लिखी चिट्ठी
Sharad Pawar ने उठाया संसद सुरक्षा चूक का मामला, जांच के लिए Jagdeep Dhankar को लिखी चिट्ठी
Andhra Pradesh: Heavy rain lashed parts of the city of Visakhapatnam, earlier today.
Andhra Pradesh: Heavy rain lashed parts of the city of Visakhapatnam, earlier today.