भाजपा के वरिष्ठ नेता देवी सिंह भाटी ने कहा कि मुख्य सचिव के कमरे के आगे जनप्रतिनिधि विधायक लाइन लगाए खड़े रहते हैं. यह सब ठीक नहीं है. जनप्रतिनिधियों की अफसर नहीं सुनते हैं. साथ ही देवी सिंह भाटी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए राजेंद्र राठौड़ और संगठन की कार्यप्रणाली को दोषी ठहराया. मंगलवार यानी 18 जून को भाजपा नेता देवी सिंह भाटी ने राजेंद्र राठौड़ पर हमला बोला. राजेंद्र राठौड़ पर गंभीर आरोप लगाए. देवी सिंह भाटी ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ ने एक-दूसरे की काट करने की राजनीति की. इसी वजह से माहौल बिगड़ा. टिकट भी ठीक प्रकार से नहीं बंटे. सबसे घातक चूरू से सांसद राहुल कस्वां का टिकट काटना रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति जाटों की नाराजगी से नुकसान हुआ. भाजपा के वरिष्ठ नेताओ की कमी की वजह से बाड़मेर से निर्दलीय विधायक खड़ा हो गया. भाजपा ने देवी सिंह भाटी के बयान से भाजपा में सियासी हलचल मच गई. लोकसभा चुनाव में राजस्थान में बीजेपी को 11 लोकसभा सीटों पर हार मिली. इसको लेकर पार्टी स्तर मंथन किया जा रहा है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आखिर देवी सिंह भाटी को ऐसी क्या जल्दी हुई, जो उन्होंने भाजपा की हार को लेकर अपना विश्लेषण कर अपनी ही पार्टी और सरकार को घेर लिया
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजस्थान कैबिनेट ने मृतक उदयपुर में कन्हैया लाल के पुत्र यश तेली और तरुण तेली को राज्य सेवा में नियुक्त करने का निर्णय लिया।
राजस्थान कैबिनेट ने मृतक उदयपुर में कन्हैया लाल के पुत्र यश तेली और तरुण तेली को राज्य सेवा में...
महाराष्ट्राच्या इतिहासामध्ये उदगीरपासुन उर्दु साहित्य संमेलनाची सुरुवात होणार आहे डॉ अंजुम कादरी
महाराष्ट्राच्या इतिहासामध्ये उदगीरपासुन उर्दु साहित्य संमेलनाची सुरुवात होणार आहे डॉ अंजुम...
MCN NEWS| वैजापुरात डॉ बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या पुतळ्याला वर्षपूर्ती निमित्त अभिवादन
MCN NEWS| वैजापुरात डॉ बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या पुतळ्याला वर्षपूर्ती निमित्त अभिवादन
किरोड़ी लाल ने कहा:तत्कालीन डीसीपी वेस्ट ने की थी एसएचओ कविता शर्मा को निलंबित करने की अनुशंसा
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का एसएचओ कविता शर्मा के खिलाफ खुला मोर्चा...
પાટણ જિલ્લાની ચાર વિધાનસભા બેઠકો પર આવતીકાલે સવારે 8 વાગ્યાથી મતદાન યોજાશે ,
પાટણ જિલ્લાની ચાર વિધાનસભા બેઠકો પર આવતીકાલે સવારે 8 વાગ્યાથી મતદાન યોજાશે , 11.72 લાખ મતદારો...