राजस्थान की भजनलाल सरकार अब अपना पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही है. 10 जुलाई 2024 को राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी पूर्ण बजट पेश करेगी. बजट से पहले राजस्थान के आम लोगों को काफी उम्मीदें है. ऐसे में बजट पेश करने से पहले एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा समेत डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव सुधांश पंत शामिल हुए. वहीं बजट से पहले दीया कुमारी ने बताया कि उनकी सरकार का फोकस बजट में क्या होगा. बता दें राजस्थान में विधानसभा उप चुनाव होनेवाला है. साथ ही पंचायत चुनाव का भी ऐलान होनेवाला है. ऐसे में बजट खास होनेवाला है.डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने राजस्थान बजट को लेकर कई संकेत दिये हैं, जिसमें माना जा रहा है कि कुछ बड़े घोषणा किये जा सकते हैं. इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पानी, बिजली से लेकर अन्य कई मुद्दों पर घोषणा हो सकती है. डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र का आधार गुड गवर्नेंस होता है. इसलिए सरकार हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है. इससे सबका साथ सबका विकास अवधारणा को बल मिलेगा. डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत सुगम एवं संवेदनशील बनाने की और अग्रसर है जिससे स्वास्थ्य को विकास परिकल्पना में अग्रिम पंक्ति में लाया जा सके. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने अल्प कार्यकाल में नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया है. उन्होंने कहा कि आम जन तक स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ सुनिश्चितता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. इस दौरान सभी ने मिलकर प्रदेशभर के वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ परामर्श किया और आगे की कार्य योजना बनाई.उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप स्वस्थ एवं समृद्ध राजस्थान बनाने के लिए वित्तीय संसाधनों में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Hilarious! 😂😂😂 આ સરપંચ ઉમેદવારે કર્યા વિચિત્ર વાયદાઓ, પોસ્ટરના ફોટો થયા સોશિયલ મીડિયામાં વાયરલ
Hilarious! 😂😂😂 આ સરપંચ ઉમેદવારે કર્યા વિચિત્ર વાયદાઓ, પોસ્ટરના ફોટો થયા સોશિયલ મીડિયામાં વાયરલ
Devendra Fadnavis on Ajit Pawar | अजितदादांची राजकारणासाठी डायलॉगबाजी :देवेंद्र फडणवीस
Devendra Fadnavis on Ajit Pawar | अजितदादांची राजकारणासाठी डायलॉगबाजी :देवेंद्र फडणवीस
પંચમહાલ જિલ્લાના ગોધરા તાલુકા પો.સ્ટે.ના અપહરણ તથા પોકસોના ગુન્હામાં છેલ્લા પાંચ વષૅથી નાસતા ફરતાં આરોપીને ભોગ બનનાર સાથે રાજુલા મુકામેથી પકડી પાડતી રાજુલા પોલીસ ટીમ*
પોલીસ મહાનિર્દેશક શ્રી સી.આઇ.ડી.ક્રાઇમ અને રેલ્વેઝ ગુ.રા ગાંધીનગરનાઓદ્રારા તા.૦૧/૧૦/૨૨ થી...
Top Trades For Tomorrow: बाजार खुलने पर इन Stocks में दिखेगा Action, आज ही तैयार करें निवेश
Top Trades For Tomorrow: बाजार खुलने पर इन Stocks में दिखेगा Action, आज ही तैयार करें निवेश
मराठवाड्याच्या सर्वांगीण विकासासाठी शासन कटीबद्ध- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
-मराठवाडा मुक्तिसंग्राम दिनानिमित्त मुख्यमंत्र्यांच्या हस्ते ध्वजारोहण
-विभागातील जिल्ह्यांसाठी भरीव निधी उपलब्ध करणार
- प्रकल्पांच्या कामांचा मंत्रालयातून नियमित आढावा घेणार
औरंगाबाद, दि.17 (दीपक परेराव) :- मराठवाडा ही पवित्र भूमी असून येथे संतांचे संस्कार, मेहनती तरुण,...