ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी एनसीईआरटी की किताबों में बाबरी मस्जिद की जगह “तीन गुंबदों वाला ढांचा” शब्दों के इस्तेमाल करने पर भड़क उठे। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कहा कि देश के बच्चों को पता होना चाहिए कि कैसे हमारी बाबरी मस्जिद को हिंसक हिंदूओं की भीड़ ने शहीद कर दिया था। इतना ही नहीं बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना को सुप्रीम कोर्ट ने भी “बेहद खराब आपराधिक कृत्य” कहा था। ओवैसी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एनसीईआरटी ने बाबरी मस्जिद की जगह ‘तीन गुंबदों वाला ढांचा’ इस्तेमाल करने का फैसला किया है। उसने अयोध्या पर फैसले को ‘सर्वसम्मति’ का उदाहरण बताने का भी फैसला किया है। देश के बच्चों को पता होना चाहिए कि उच्चतम न्यायालय ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना को ‘बेहद खराब आपराधिक कृत्य’ बताया था।” उन्होंने कहा, “बच्चों को पता होना चाहिए कि 1949 में कैसे एक मस्जिद का अपमान किया गया और 1992 में उसे गिरा दिया गया। उन्हें आपराधिक कृत्य का महिमामंडन करते हुए बड़ा नहीं होना चाहिए। इससे पहले एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी द्वारा बाबरी मस्जिद और गुजरात दंगों के बारे में पाठ्य पुस्तकों में किये गये बदलावों का बचाव किये जाने के बारे में ओवैसी ने कहा था, “जो इतिहास से सबक नहीं सीखता उसका उसी इतिहास से दोबारा सामना होना तय है।” दिनेश प्रसाद ने कहा कि दंगों के बारे में पढ़ाये जाने से हिंसक और अवसादग्रस्त नागरिक बनेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पाटोदेकर यांच्या वतीने स्वर्गीय आमदार विनायक मेटे यांना श्रद्धांजली अर्पण
पाटोदा (प्रतिनिधी) बीड जिल्ह्याचे भूमिपुत्र शिवसंग्राम पक्षाचे संस्थापक आमदार स्व.विनायकरावजी...
सशस्त्र सीमा बल लालपूल ने "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया
सशस्त्र सीमा बल के लालपूल स्थित 23 वाहिनी लालपूल ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत "हर घर...
Breaking News: Nargis Fakhri की बहन Aliya डबल मर्डर के आरोप में New York में गिरफ्तार | Aaj Tak
Breaking News: Nargis Fakhri की बहन Aliya डबल मर्डर के आरोप में New York में गिरफ्तार | Aaj Tak
शिक्रापूर पोलिस स्टेशनच्या पोलिस
हावलदाराचे निलंबन
शिक्रापूरचे पोलीस हवालदार अमीरुद्दीन चमनशेख यांचे निलंबन
( शिक्रापूर प्रतिनिधी ) शिक्रापूर ता....
গাঁৱে গাঁৱে ২ কোটি ‘লাখপতি দিদিছ’ সৃষ্টিৰ পৰিকল্পনা উন্মোচন কৰিলে প্ৰধানমন্ত্ৰী মোদীয়ে
প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদীয়ে আজি কয় যে চৰকাৰে মহিলা আত্মসহায়ক গোট (SHG)ৰ সৈতে গাঁৱে গাঁৱে ২...