विज्ञान नगर थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप की राशि का गबन करने के आरोपी बनवारी सिंह (47) पुत्र घनश्याम सिंह निवासी मकान.न.602 सैक्टर. न.4 गुजराती मोहल्ला महावीर नगर को गिरफ्तार कर गबन की संपूर्ण राशी 13 लाख 95 हजार रुपये बरामद किये है।

शहर पुलिस अधीक्षक आईपीएस डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 10 जून 2024 को फरियादी नरेश पारीक ने विज्ञान नगर थेने में रुइपोर्ट दी थी। उसने बताया कि मोटर मार्केट लिंक रोड पर उसकी ओम सर्विस स्टेशन के नाम से पेनोल (इण्डीयन आयल) पेट्रोल पम्प है। उक्त पेट्रोल पम्प बनवारी सिह पुत्र घनश्याम सिह गत 20 वर्षों से पेट्रोल पम्प पर कर्मीचारी के रुप मे काम कर रहा था जो डीजल बिक्री का काम देखता था। जिसने 9 जून 2024 को डीजल-पेट्रोल बिक्री की सम्पूर्ण नगद राशी मुताबिक केश स्टेटमेंट के राशि 1395000/-रु. का गबन मिला। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 182/2024 धारा 408 भादस मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

विज्ञाननगर पुलिस निरीक्षक सतीश चन्द के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। तकनीकी विश्लेषण तथा सीडीआर विश्लेषण कर आरोपी बनवारी सिह के लिए कोटा शहर एवं अन्य अलग अलग स्थानों पर दबिश दी गई। गठीत टीम द्वारा अभियुक्त बनवारी सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी से पेट्रोल पंप पर गबन की संपूर्ण राशी 1395000/- रू. बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी से अनुसंधान किया जा रहा है जिसे बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश किया जाएगा।