राजधानी जयपुर में एक बार फिर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सिंधी पुलिस थाने में आज सुबह धमकी भरा ई मेल आया। जिसमें लिखा था कि एसएसजी गोविंद स्वरूप पारीक कॉलेज को बम से उड़ाया जाएगा। बम बलास्ट की सूचना के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता पहुंचा। वहीं कॉलेज परिसर को खाली करा लिया गया। स्टूडेंट्स को कॉलेज से बाहर निकाला गया। बम की सूचना मिलने पर कॉलेज में मौजूद स्टूडेंट व अन्य स्टॉफ दहशत में आ गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। कॉलेज में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है। बहरहाल, अब तक कॉलेज में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली है। जिससे बलास्ट जैसी घटना हो सके। लेकिन अभी भी डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ता कॉलेज में सर्च कर रहा है। कॉलेज में सभी क्लासरूम, स्टॉफ रूम व अन्य स्थानों पर बम की तलाशी की जा रही है। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि जयपुर में और भी कॉलेज को धमकी दी गई है या नहीं। बता दें कि राजधानी जयपुर में पिछले दिनों भी 60 से ज्यादा स्कूल—कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस दौरान भी डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला था, जिससे कोई बम बलास्ट जैसा मामला हो। लेकिन अब एक बार फिर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વાલિયાના કનેરાવ ગામની સીમમાં આવેલી ગોદરેજ કંપનીમાં અચાનક આગ લાગતા દોડધામ મચી જવા પામી
વાલિયાના કનેરાવ ગામની સીમમાં આવેલી ગોદરેજ કંપનીમાં અચાનક આગ લાગતા દોડધામ મચી જવા પામી
BAN vs ENG Match Highlights today: England ने दी Bangladesh को मात, Malan ने ठोका शतक
BAN vs ENG Match Highlights today: England ने दी Bangladesh को मात, Malan ने ठोका शतक
10 साल पहले लापता हुए प्लेन, MH370 की तलाश फिर से शुरू होगी | Malaysian Missing Flight
10 साल पहले लापता हुए प्लेन, MH370 की तलाश फिर से शुरू होगी | Malaysian Missing Flight
Share Market Volatility Tracking |बाजार में आज इन Stocks की वजह से निराशा|Bank Nifty | Business News
Share Market Volatility Tracking |बाजार में आज इन Stocks की वजह से निराशा|Bank Nifty | Business News
Manish Sisodia के घर CBI Raid को लेकर Congress का तंज, छापेमारी पहले क्यों नहीं हुई ?
Manish Sisodia के घर CBI Raid को लेकर Congress का तंज, छापेमारी पहले क्यों नहीं हुई ?