राजधानी जयपुर में एक बार फिर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सिंधी पुलिस थाने में आज सुबह धमकी भरा ई मेल आया। जिसमें लिखा था कि एसएसजी गोविंद स्वरूप पारीक कॉलेज को बम से उड़ाया जाएगा। बम बलास्ट की सूचना के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता पहुंचा। वहीं कॉलेज परिसर को खाली करा लिया गया। स्टूडेंट्स को कॉलेज से बाहर निकाला गया। बम की सूचना मिलने पर कॉलेज में मौजूद स्टूडेंट व अन्य स्टॉफ दहशत में आ गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। कॉलेज में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है। बहरहाल, अब तक कॉलेज में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली है। जिससे बलास्ट जैसी घटना हो सके। लेकिन अभी भी डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ता कॉलेज में सर्च कर रहा है। कॉलेज में सभी क्लासरूम, स्टॉफ रूम व अन्य स्थानों पर बम की तलाशी की जा रही है। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि जयपुर में और भी कॉलेज को धमकी दी गई है या नहीं। बता दें कि राजधानी जयपुर में पिछले दिनों भी 60 से ज्यादा स्कूल—कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस दौरान भी डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला था, जिससे कोई बम बलास्ट जैसा मामला हो। लेकिन अब एक बार फिर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બાબરા મા ફોરવ્હીલ ગાડી ના ચાલક સાથે અકસ્માત કરી મોત નીપજાવી નાસી ગયેલ અજાણ્યા ટ્રક ચાલકને ગણતરીના દીવસોમા ટ્રકસાથે શોધી કાઢતી બાબરા પોલીસ ટીમ
આવા પ્રકારના ગુન્હાઓ આચરી અને પોતાની ધરપકડ ટાળવા માટે નાસી જનાર આરોપીને પકડવા અન્વયે બાબરા...
हिंसा के बीच मणिपुर में सियासी संकट? CM की बैठक से 18 MLA नदारद; मेतैई संगठन ने भी दे दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
Manipur Violence। मणिपुर में हालात तनावपूर्ण है। राज्य की स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री...
Lok Sabha Election 2024: 'बीजेपी को जिताना चाहती है कांग्रेस', पूर्व कांग्रेसी सीएम ने किया चौंकाने वाला दावा
Lok Sabha Election 2024। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व सीएम और डेमोक्रेटिक...
ડીસા જી.આઇ.ડી.સી.માં ફૂડ વિભાગનાદરોડા ફૂડ વિભાગની ટીમ જીઆઇડીસી પહોંચતા ભેળસેળિયા વ્યાપારીઓમાં ફાફડાટ
ડીસા જી.આઇ.ડી.સી.માં ફૂડ વિભાગનાદરોડા ફૂડ વિભાગની ટીમ જીઆઇડીસી પહોંચતા ભેળસેળિયા વ્યાપારીઓમાં ફાફડાટ
जिला कलक्टर ने किया हिण्डोली एसडीएम व पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण*
जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार को हिण्डोली उपखण्ड अधिकारी कार्यालय एवं पंचायत समिति कार्यालय...