राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दिल्ली से लौटने के बाद से ही एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. आज वे बजट को लेकर दो बड़ी बैठकें करने वाले हैं. पहली बैठक 11 बजे सीएमओ में शुरू हो चुकी है, जिसमें स्वास्थ्य चिकित्सा क्षेत्र के विकास संबंधी परामर्श मांगे जाएंगे. इस बैठक में डिप्टी सीएम दिया कुमारी के अलावा चीफ सेक्रेटरी सुधांश पंत और चिकित्सा विभागके वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं. इस बैठक के पूर्ण होने के बाद दोपहर करीब 3 बजे सीएमओ में सीएम की दूसरी बैठक शुरू होगी. इस बैठक में आदिवासी क्षेत्र के विकास को लेकर परामर्श होगा. इस बैठक में भी कई वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की संभावनाएं हैं. कहा जा रहा है कि दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के दौरान राजस्थान के आगामी बजट और विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर भी सीएम ने चर्चा की है. ऐसे में सीएम की जयपुर आते ही बजट से संबंधित इन दो बैठकों को काफी अहम माना जा रहा है. दरअसल, राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 3 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. इस दौरान 10 जुलाई को राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी प्रदेश की भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी. यह राजस्थान की 16वीं विधनसभा का दूसरा सत्र होगा, जिसके लिए राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपनी स्वीकृति दे दी है. विधानसभा का यह सत्र पूरी तरह से पेपर लेस होने वाला है. इसी कड़ी में सत्र के सभी सदस्यों को उनकी सीट पर एक-एक टैबलेट मिलेगा. साथ ही राजस्थान के सभी विधायकों को डिजिटलाइजेशन के लिए जरूरी ट्रेनिंग भी दी जाएगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
CCTV कैमरा खरीदते वक्त बरतें सावधानी! सरकार की इन बातों पर नहीं ध्यान तो होगा बड़ा नुकसान
सरकारी मंत्रालयों और विभागों को सीसीटीवी कैमरों और IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) डिवाइस की सिक्योरिटी...
স্বদেশ এৰিছে হাজাৰ বিজাৰ ৰুছ নাগৰিকে
ৰাছিয়া-এষ্টনিয়া সীমান্তৰ প্স্কভৰ পৰা মনোজ কুমাৰ গোস্বামী
মস্কোত নামিয়েই দেখিলো প্ৰচণ্ড ভিৰ৷ বিমানবন্দৰত অসংখ্য যাত্ৰী৷ দৌৰা-ঢপৰাৰ শেষ নাই৷ অলপ অবাকো...
બનાસકાંઠા થરાદ પોલીસ સ્ટેશન શી ટીમ દ્વારા સિનિયર સિટીઝન સાઇબર ક્રાઇમ જાગૃતિ અભિયાન અંતર્ગત પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારમાં આવેલ સિનિયર સિટીઝનની રૂબરૂ મુલાકાત લઈ સાઇબર ક્રાઇમ વિશેની વિગતવાર માહિતી આપેલ..
બનાસકાંઠા થરાદ પોલીસ સ્ટેશન શી ટીમ દ્વારા સિનિયર સિટીઝન સાઇબર ક્રાઇમ જાગૃતિ અભિયાન અંતર્ગત પોલીસ...
Namami Gange Project में हो रही धांधली ! High Court ने अधिकारियों से मांगा खर्चे का हिसाब | #dblive
Namami Gange Project में हो रही धांधली ! High Court ने अधिकारियों से मांगा खर्चे का हिसाब | #dblive
મારુતિ વાન ગાડી મા આગ લગાડવાના ગુના મા સંડોવાયેલ ઈસમ ને પોલીસ એ પકડી પાડ્યો
મારુતિ વાન ગાડી મા આગ લગાડવાના ગુના મા સંડોવાયેલ ઈસમ ને પોલીસ એ પકડી પાડ્યો