लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। पीएम मोदी किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसी दौरान 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे। सम्मेलन के दौरान ही पीएम मोदी स्वयं सहायता समूहों की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री 17 घंटे के काशी प्रवास पर मंगलवार अपराह्न 4.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकाप्टर से महेंदीगंज मड़ई जाएंगे। यहां के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी शाम सात बजे दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लेंगे। रात आठ बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना व दर्शन करेंगे। आरती के बाद काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां बाबा विश्वनाथ का पूजन अर्चन के बाद सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे। मोदी गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार सुबह 9 बजे बिहार के नालंदा रवाना होंगे।सुबह 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे। विश्वविद्यालय की परिकल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) देशों के बीच संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है। समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुखों सहित कई प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। नालंदा के नए परिसर में 40 कक्षाओं वाले दो शैक्षणिक ब्लॉक हैं। इनमें 1,900 लोग बैठ सकतो हैं। इसमें 300 सीटों की क्षमता वाले दो सभागार हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મધ્યાહન ભોજન કર્મચારીઓએ નો વિદાય સમારંભ યોજાયો
આજરોજ ખેડબ્રહ્મા મધ્યાહ્ન ભોજન યોજના શાખામાં વય નિવૃત સંચાલકોશ્રીઓનો અને અત્રેના સુપરવાઈજરશ્રીની...
OMCs Rally Next Week? | Profit Booking का सिलसिला हुआ शुरू? Anuj Singhal से समझें चाल | Business
OMCs Rally Next Week? | Profit Booking का सिलसिला हुआ शुरू? Anuj Singhal से समझें चाल | Business
पन्नास लाखांची फसव़णूक आरोपीस दोन वर्षांची सक्तमजुरी
औरंगाबाद: पुणे जिल्हा परिषदेत नोकरी लावून देण्याचे आमिष दाखवून 25 लाख 73 हजार रूपयांची फसवणूक...