राजस्थान में लाल डायरी से सियासी हलचल मचाने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव की तैयारी कर रहे राजेंद्र सिंह गुढ़ा फिर से पाला बदलने जा रहे हैं। गुढ़ा ने साफ कर दिया है कि वो शिवसेना के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-मुस्लिमीन AIMIM के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी को अपना दोस्त बताया है। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा है कि वो AIMIM के टिकट पर झुंझुनूं विधानसभा में उपचुनाव लड़ सकते है। गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा इन दिनों झुंझुनूं विधानसभा से उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। झुंझुनूं में रविवार को मीडिया से चर्चा के दौरान राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि वो शिवसेना से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी मेरे मित्र है। हम आपस में मिलते है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। राजेंद्र गुढ़ा के बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि वो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-मुस्लिमीन ज्वॉइन कर सकते है। साथ ही वो झुंझुनूं से AIMIM के टिकट पर उपचुनाव लड़ सकते है। खास बात ये है कि लोजपा, बसपा और कांग्रेस के बाद राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना से नाता तोड़ने जा रहे हैं। बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा ने पिछले साल विधानसभा में लाल डायरी दिखाकर गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया था। जिस पर उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया गया था। इसके बाद राजेंद्र गुढ़ा ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना का दामन थाम लिया था। लेकिन, अब उनके बयान से ऐसा लग रहा है कि नेताजी का मात्र सात महीने में ही शिवसेना से मोहभंग हो गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કોંગ્રેસના કાર્યકર્તાઓના કારણે MLA પદ ટકી રહેલું@Sandesh News
કોંગ્રેસના કાર્યકર્તાઓના કારણે MLA પદ ટકી રહેલું@Sandesh News
તિલકવાડા પોલીસ મથકે પ્રોહીબ્યુશન અંગે નોંધાયેલા ગુનામાં છેલ્લા ત્રણ મહિનાથી નાસ્તા ફરતા આરોપીને કુકરદા ખાતેથી ઝડપી પાડતી તાલુકા પોલીસ
તિલકવાડા પોલીસ મથકે પ્રોહીબ્યુશન અંગે નોંધાયેલા ગુનામાં છેલ્લા ત્રણ મહિનાથી નાસ્તા ફરતા આરોપીને...
*PCC महासचिव अमीन पठान की अवैध प्रॉपर्टी पर चली प्रशासन की JCB*बड़ी संख्या में पुलिस बल सहित तेनात
*PCC महासचिव अमीन पठान की अवैध प्रॉपर्टी पर चली प्रशासन की JCB*बड़ी संख्या में पुलिस बल सहित तेनात
T20 World Cup: पाकिस्तान से जीत के बाद भी टीम इंडिया को बड़ा झटका, हो गया उलटफेर
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज बेहतरीन तरीके से हो गया है. सभी टीमें वर्ल्ड कप के लिए जमकर पसीना...