राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर प्रदेश में अलग राजनीति चल रही है. जहां लोकसभा चुनाव के दौरान यह बयान देने वाले किरोड़ी लाल मीणा, जिन्होंने कहा था कि कन्हैया लाल मीणा के हारने पर मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा. वहीं दौसा लोकसभा सीट से कन्हैया लाल जब सच में हार गए तो, विपक्ष लगातार उनकी इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. वहीं उनकी सरकार की तरफ से कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं आ रही है. ऐसे में मीणा खुद ही अपने बयानों में बुरी तरह फंस गए है. लेकिन किरोड़ी लाल मीणा अब अपनी मनसा साफ कर रहे हैं कि वह मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे.दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने कई दफा यह सार्वजनिक मंच पर बयान दिया था कि, अगर दौसा से कन्हैया लाल मीणा की हार होती है तो वह अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. किरोड़ी लाल मीणा ने यहां तक कहा था कि उन्हें पीएम मोदी को भी इस बारे में वादा कर चुके हैं. हालांकि, जब कन्हैया लाल मीणा की हार हो गई तो किरोड़ी लाल मीणा का दांव उलट उनके ऊपर ही पड़ गया है. किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे की मांग को लेकर जहां राजनीति तेज हो गई है. वहीं किरोड़ी लाल मीणा का नया बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि वह राजस्थान के कृषि मंत्री हैं और प्रदेश को कृषि क्षेत्र में आगे ले जाने की वह पूरी कोशिश करेंगे. यानी साफ है कि किरोड़ी लाल मीणा अब इस्तीफा देने के मूड में नहीं हैं. उनसे कई बार इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया है लेकिन वह हमेशा इस पर चुप्पी साधते हैं. अब वह खुल कर कह रहे हैं कि वह राजस्थान के कृषि मंत्री हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
संगमेश्वर येथील मनसेच्या कार्यकर्त्यांवर मारहाण प्रकरणी ६ जणांवर गुन्हे दाखल
संगमेश्वर : मनसेचे अध्यक्ष राज ठाकरे यांच्याबद्दल आक्षेपार्ह पोस्ट टाकल्याने 6 जणांनी एका मारहाण...
ખાંભાના ડેડાણ ગામેથી પ્રતિબંધિત ચાઇનીઝ દોરીનું વેચાણ કરતો એક ઈસમ ઝડપાયો
પકડાયેલ આરોપી
અજયભાઇ ભરતભાઇ ચૌહાણ
ઉ.વ .૧૯ , ધંધો - હીરા ધસવાનો , રહે.ડેડાણ ,...
AAJTAK 2 । VIRGO HOROSCOPE । ZODIAC TODAY | कन्या राशि । आज का राशिफल | AAJ KA RASHIFAL| 04 OCT 2023
AAJTAK 2 । VIRGO HOROSCOPE । ZODIAC TODAY | कन्या राशि । आज का राशिफल | AAJ KA RASHIFAL| 04 OCT 2023
शालेय मुलांच्या ३६२ कपड्यांसह कार चोरी
शिक्रापूर ता. शिरुर पोलीस स्टेशन हद्दीमध्ये दुचाक्या वाहनांसह आदी चोऱ्यांच्या घटना वारंवार घडत...