मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज ब्यावर दौरे पर है. जहां सीएम ने सामूहिक विवाह सम्मेलन समारोह में शिरकत की. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं. किसानों को सम्मान निधि देने का काम हमारे पीएम मोदी ने किया. पहली कैबिनेट में आवास योजनाओं का प्रस्ताव पास किया. 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का काम पीएम मोदी ने किया है. हमने जो वादे किए हमने उन्हें पूरा किया है. हमने सत्ता में आते ही सिलेंडर के दाम कम किए है. तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में हमारी सरकार ने माता बहनों को 50% आरक्षण देने का काम किया है. हमारी सरकार पूर्ण रूप से माता बहनों, युवा, गरीब और बुजुर्गों के लिए समर्पित है. उन्होंने पृथ्वीराज चौहान की वीरगाथा का जिक्र करते हुए उन्हें गौरव बताया और कहा कि पृथ्वीराज राज चौहान ने मोहम्मद गौरी को 17 बार पराजित किया. पृथ्वीराज राज चौहान की तीरंदाजी की मिसाल जगजाहिर है. आज दुनियाभर में देश की धमक और रुतबा है. मोदी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही. संकल्प पत्र में किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा, 3 करोड़ गरीब और जरूरतमंदों को मकान दिए जाएंगे. सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी. सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के लिए उपयोगी है. मुख्यमंत्री ने ब्यावर में एक कौशल विकास सेंटर खोलने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि सेंटर से स्किल डेवलपमेंट करने और महिलाओं का उत्थान करने का काम किया जाएगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
क्रांति जैन बने रोटरी कम्युनिटी सर्विस ट्रस्ट के चेयरमैन
क्रांति जैन बने रोटरी कम्युनिटी सर्विस ट्रस्ट के चेयरमैन
छावनी स्थित रोटरी बिनानी...
ભગવાન ગણેશજીનું વિસર્જન ગંદા પાણીમાં કરવાથી દોષ લાગે છે,પાંડવોએ પણ કર્યું હતું આ વ્રત જાણો વિસર્જન અંગેની આ માહિતી
ભગવાન ગણેશજી ઉત્સવનો કાલે શુક્રવાર, 9 સપ્ટેમ્બરના રોજ છેલ્લો દિવસ છે, આવતીકાલે ભાદરવા મહિનાના સુદ...
सर्दियों में स्टार्ट नहीं हो रहा स्कूटर, क्विक स्टार्ट के लिए अपनाएं ये एक तरीका
Winter Scooter Care Tips सर्दियों में मोटरसाइकिल या स्कूटर को स्टार्ट करने में राइडर्स को काफी...
Apple iMac के 25 साल हुए पूरे, जानें कैसा रहा आईमैक का 1988 से अब तक का सफर
बेहतर लैपटॉप या फोन की बात करें तो हमारे दिमाग में जो पहला नाम आता है वो एपल का होता है। चाहे वो...
YouTube ने क्रिएटर्स पेश किया नया टूल, AI जनरेटेड कंटेंट को करेगा लेबल, यहां जानें डिटेल
Google का वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप यानी यूट्यूब ने अपने क्रिएटर्स के लिए एक नया टूल पेश किया है।...