उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है. जहां यात्रियों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा. इस हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है. जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटनास्थल पर रेसक्यू ऑपरेशन जारी है. लापता लोगों को तलाश करने की कोशिश की जा रही है. ये हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर रेंतोली के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरा टेपों ट्रेवलर अचानक नियंत्रण खो गया और नीचे लुढ़कते हुए अलकनंदा नदी में समा गया. घटना के बाद वहां अफ़रा-तफरी मच गई. लोग मदद के लिए चीख पुकार करने लगे. जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. खबरों के मुताबिक ट्रेवलर में करीब सत्रह यात्री सवार थे, घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है. घटना स्थल पर रेक्स्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. नदी का बहाव तेज होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एसपी डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने इस हादसे की पुष्टि की है. घटना की खबर मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर रवाना कर दिया गया है. एमआरएफ और एनडीआरएप की टीमें रेसक्यू ऑपरेशन में जुटी हुी हैं. इस हादसे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Rajasthan Election Results 2023: छत्तीसगढ़, MP, राजस्थान में सीएम के नाम पर मंथन |MP Election Result
Rajasthan Election Results 2023: छत्तीसगढ़, MP, राजस्थान में सीएम के नाम पर मंथन |MP Election Result
हर स्टेप पर स्मूथ और जल्दी समाधान देने में माहिर है vivo आफ्टर-सेल्स सर्विस
Vivo अपने यूजर्स के बीच स्लीक डिजाइन आकर्षक डिस्प्ले बेजोड़ कैमरा और कटिंग-एज फीचर्स के लिए जाना...
PM Modi Sikar Speech Live: Ashok Gehlot और कांग्रेस को मोदी का करारा जवाब | Trending | Rajasthan
PM Modi Sikar Speech Live: Ashok Gehlot और कांग्रेस को मोदी का करारा जवाब | Trending | Rajasthan
ગ્રામ્ય એલસીબી એ કરજણ કેનાલ પાસેથી જુગાર રમતા જુગારીઓને ઝડપી પાડ્યા.
ગ્રામ્ય એલસીબી એ કરજણ કેનાલ પાસેથી જુગાર રમતા જુગારીઓને ઝડપી પાડ્યા.