सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को नीट एग्जाम के कथित पेपर लीक और अनियमितताओं से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर नीट एग्जाम करवाने वाली एजेंसी 'नेशनल टेस्टिंग एजेंसी' को नोटिस जारी कर उससे जवाब मांगा है. कोर्ट ने एनटीए की तरफ से दायर याचिकाओं पर जिन छात्रों की याचिका अलग-अलग हाईकोर्ट में लंबित है, उनको नोटिस जारी कर भी जवाब मांगा है. अदालत ने कहा है कि एनटीए का जवाब जानना जरूरी है. शीर्ष अदालत ने कहा कि जवाब दाखिल किए जाने के बाद अब इस मामले पर अगली सुनवाई 8 जुलाई को की जाएगी. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील का कहना था कि ये मामला 24 लाख छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है. ऐसे में अदालत को इस पर जल्द सुनवाई करनी चाहिए. इस पर शीर्ष अदालत ने कहा कि हम इसकी गंभीरता को समझते हैं. वकील ने छात्रों के सुसाइड का भी जिक्र किया. ये सुनकर अदालत ने कहा कि ऐसी भावनात्मक दलील मत रखिए, कानून की प्रक्रिया का पालन करते हुए एनटीए का जवाब देखना जरूरी है. बता दें कि नीट पर अब तक दायर हुई तमाम याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट अब 8 जुलाई को सुनवाई करेगा. इस केस के लिहाज से 8 जुलाई सबसे महत्वपूर्ण तारीख हो गई है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સૌરાષ્ટ્રની આ બેઠક પર કાકા, ભત્રીજા અને મામા વચ્ચે જામ્યો રસાકસીનો જંગ.
રાજકોટ દક્ષિણની બેઠક પર BJPએ રમેશ ટીલાળા અને કોંગ્રેસે હિતેષ વોરાને મેદાનમાં ઉતાર્યા છે. 1995થી આ...
ভাৰতৰ পাঁচটা অদ্ভুত ৰে’ল ষ্টেচন, এজনক লাগে পাছপ’ৰ্ট! পাঁচ নম্বৰটোৱেই আটাইতকৈ অদ্ভুত
ভাৰতীয় ৰে’লৱেঃ ভাৰতৰ পাঁচটা অদ্ভুত ৰে’ল ষ্টেচন, এজনক লাগে পাছপ’ৰ্ট! পাঁচ...
NDA Govt Formation: NDA की बैठक में Jayant Chaudhary को मंच पर नहीं मिली जगह, सियासत हुई शुरू
NDA Govt Formation: NDA की बैठक में Jayant Chaudhary को मंच पर नहीं मिली जगह, सियासत हुई शुरू
કેપ્ટન ધવને આ ખતરનાક ખેલાડીને તક ન આપી, ધોનીનો ખાસ માનવામાં આવે છે
ભારતીય ટીમે ધમાકેદાર સ્ટાઈલમાં વેસ્ટ ઈન્ડિઝ સામેની શ્રેણી જીતી હતી. ભારતીય ટીમ માટે ઘણા સ્ટાર...