अजमेर में रविवार को जमीनी विवाद में दो गुटों के बीच फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, झड़प के दौरान कई लोग घायल भी हुए. इस दौरान लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की. साथ ही एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी गई. हिंसक घटना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था ने प्रदेश में असुरक्षा का वातावरण बना दिया है. सचिन पायलट ने एक्स पर कहा, "किशनगढ़ के रूपनगढ़ में आज खुलेआम हुई हिंसा की घटना राज्य की चरमराई कानून व्यवस्था को दर्शाती है. दबंग खुलेआम गोलीबारी, मारपीट और हिंसा को अंजाम दे रहे हैं, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या हो जाती है. ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था ने प्रदेश में असुरक्षा का वातावरण बना दिया है. इसके अलावा राजस्थान पीसीसी चीफ ने डोटासरा ने घटना का वीडियो शेयर कर राज्य सरकार पर निशाना साधा.गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि रूपनगढ़ में खुलेआम गोलीबारी, हत्या और गुंडागर्दी की ये तस्वीरें प्रदेश की बेलगाम एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था का सबूत है. उन्होंने कहा कि पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था से राजस्थान सबसे असुरक्षित राज्य बनता जा रहा है और कमजोर भाजपा सरकार गहरी नींद में सो रही है. वहीं टीकाराम जूली ने कहा, "आम ग्रामीण-गरीब, व्यापारी अब असुरक्षा और खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं. एक केन्द्रीय मंत्री, एक राज्य के कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के जिले का यह हाल है तो बाकी जगह का हाल जनता सोच सकती है.''
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Delhi Liquor Scam में Manish Sisodia की दिक्कतें और बढ़ने वाली हैं?
Delhi Liquor Scam में Manish Sisodia की दिक्कतें और बढ़ने वाली हैं?
ৰাজ্যিক কৃতী শিক্ষক বঁটা প্ৰাপক সম্বৰ্ধনা
ৰাজ্যিক কৃতী শিক্ষক বঁটাপ্ৰাপক ৰিছু ইংতিক সম্বৰ্ধনা
বিহালী 19 ছেপ্টেম্বৰ : অসম চৰকাৰৰ শিক্ষা...
LIC बड़ा परिवर्तन अभिकर्ताओं ने....
टोंक में LIC अभिकर्ताओं ने चैयरमेन के नाम मैनेजर को ज्ञापन सौंपकर नए प्लान में प्रीमीयम बढोतरी का...
iQOO भारत में मना रहा अपनी चौथी सालगिरह, iQOO 12 Desert Red नाम से लॉन्च हुआ स्पेशल एडिशन
iQOO भारत में अपनी चौथी सालगिरह मनाने जा रहा है। इस मौके पर कंपनी iQOO 12 Anniversary Edition...
Mazagon Dock Ship Gets Big Government Order |सरकार से मिले बड़े Order से निवेशकों को कैसे होगा फायदा?
Mazagon Dock Ship Gets Big Government Order |सरकार से मिले बड़े Order से निवेशकों को कैसे होगा फायदा?