उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में,दरोगा गिरफ्तार 50हजार घूस लेते वक्त।सूत्रों से जानकारी मिली कि जनपद बरेली में, रिश्वतखोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक दरोगा ने मुकदमे से नाम निकालने के एवज में, दो लोगों से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जब उक्त लोगों ने इतनी बड़ी रकम देने में, असमर्थता जताई तो दरोगा की ऐसी दरियादिली दिखाई कि ईएमआई की तरह किस्तों में, रिश्वत तय कर ली। उक्त लोगों ने इसकी शिकायत विजिलेंस में, कर दी। विजिलेंस की टीम ने रिश्वत की पहली किस्त लेते दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक किला थाने में, दर्ज एक मुकदमे में आरोपी महिला और व्यक्ति निकालने को लेकर प्रेमनगर थाने के दरोगा रामौतार ने पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। इस पर व्यक्ति ने इतनी बड़ी रकम एक साथ देने में, असमर्थता जताई। उसने दरोगा से किस्तों में, रकम लेने का अनुरोध किया। दरोगा ने दरियादिली दिखाते हुए उससे किस्तों में पांच लाख रुपये की रिश्वत तय कर ली। उस व्यक्ति ने एसपी विजिलेंस से लिखित शिकायत की। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर विजिलेंस की टीम ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये लेते दरोगा को कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा रामौतार नरियावल स्थित एक मकान में किराये पर रहता है। विजिलेंस एसपी अरविंद कुमार ने बताया कि दरोगा ने किश्तों में घूस की रकम देने को कहा था। पीड़ित ने शिकायत की तो टीम ने दरोगा को मौके पर पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Breaking News: Delhi में होगी UP BJP कोर ग्रुप की बैठक, 25 उम्मीदवारों के नाम पर होगी चर्चा
Breaking News: Delhi में होगी UP BJP कोर ग्रुप की बैठक, 25 उम्मीदवारों के नाम पर होगी चर्चा
शराब तस्करों के घर पर छापा मारने गई पुलिस पार्टी पर ईंट-पत्थरों से हमला, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग
गांव चैनेवाल में कासो ऑपरेशन के तहत शराब तस्करों के घर पर छापेमारी करने गई पुलिस पार्टी पर...
iPhone SE 4 में मिलेगा Dynamic Island फीचर, लॉन्च से पहले सामने आ चुकी है जरूरी जानकारी
इन दिनों एपल की आगामी iPhone 16 सीरीज को लेकर खूब खबरें आ रही हैं। इसके अलावा दिग्गज टेक कंपनी इन...
अभी अभी आया दिल्ली में भूकंप, 6.3 की मात्रा, एक मिनिट तक रुक रुक कर आया भूकंप
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार तड़के
करीब 2 बजे भूकंप के तेज झटके लगे. इससे लोगों में
दहशत का माहौल...
डीजीके महाविद्यालयामार्फत दिशा झोरेचा सत्कार
रत्नागिरी: मुंबई विद्यापीठ आणि के. एम. सी. महाविद्यालय, खोपोली यांच्या संयुक्त विद्यमाने...