तेलगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने आज आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। इस दौरान मंच पर एक ऐसी घटना घटी जिसकी अब हर जगह चर्चा हो रही है। दरअसल, नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर बैठे गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन के ऊपर बुरी तरह भड़क गए और उन्हें ‘चेतावनी’ देते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका अब 18 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें चेन्नई दक्षिण से चुनावी मैदान में उतारा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं अन्नामलाई भी कोयम्बटूर से अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। खबर हैं कि सौंदरराजन और तमिलनाडु प्रदेश प्रमुख के अन्नामलाई के समर्थकों के बीच खींचतान की खबरें हैं।20 सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि सौंदरराजन मंच पर बैठे शाह से बात करती हैं और आगे निकल जाती हैं। इसके बाद शाह उन्हें वापस बुलाते हैं और कुछ समझाइश देते नजर आ रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश सोशल मीडिया सेल के उपाध्यक्ष कार्तिक गोपीनाथ की तरफ से वीडियो भी शेयर किया गया है। वह लिखते हैं, ‘यह अमित शाह जी की तरफ से तमिलिसाई अक्का को कड़ी चेतावनी जैसा लगता है, लेकिन सार्वजनिक चेतावनी की वजह क्या हो सकती है? सार्वजनिक रूप से गैर जरूरी बयान देना?’
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
বৰভাগ ইউনাইটেড স্পোৰ্টচ ক্লাৱৰ উদ্যোগত ৩৯তম অভিৰুচি ক্ৰীড়া দিৱস উদযাপন৷ || ASSAM PATRIKA &ne⁷
বৰভাগ ইউনাইটেড স্পোৰ্টচ ক্লাৱৰ উদ্যোগত ৩৯তম অভিৰুচি ক্ৰীড়া দিৱস উদযাপন৷ || ASSAM PATRIKA &ne⁷
Israel-Hamas War Update News: भारतीयों की घर वापसी, संकट के बीच से दिल्ली लाए गए 212 यात्री
Israel-Hamas War Update News: भारतीयों की घर वापसी, संकट के बीच से दिल्ली लाए गए 212 यात्री
પરશુરામ જયંતી ઉજવાઇ
પરશુરામ જયંતિ નિમિત્તે સમસ્ત બ્રહ્મ સમાજ દ્વારા શોભાયાત્રા નુ આયોજન કરાયુ
ખેડબ્રહ્મામાં પરશુરામ...
IPO Listing in Share Market: आज से खुले 3 नए IPO, 7 से 9 फरवरी तक खुले रहेंगे IPO, निवेश का मौका?
IPO Listing in Share Market: आज से खुले 3 नए IPO, 7 से 9 फरवरी तक खुले रहेंगे IPO, निवेश का मौका?