जन्म, विवाह, संबंध, और मृत्यु ये सब ईश्वरीय देन हैं।

मनुष्य के बस में केवल कर्म हैं।

मनुष्य आत्मा तो हैं लेकिन परमात्मा नहीं।

और जो परमात्मा ने तय किया हो, उसे कोई बदल नहीं सकता।

फ्रांस से आई लड़की को हुआ 10 वीं फेल भारतीय युवक से प्यार, अब स्वीटजरलैंड में आलीशान जिंदगी, जयपुर में चलाता था ऑटो।

कभी-कभी जीवन से हमें कुछ ऐसा मिल जाता है जिसकी हम कभी उम्मीद नहीं कर रहे होते। कुछ लोग छोटे-छोटे काम कर के ही आगे बढ़ जाते हैं। कभी ऐसा होता है कि किसी का साथ ही हमें ऊंचाइयों पर पहुंचा देता है।

इसी तरह एक व्यक्ति कि आज हम बात कर रहे हैं जो राजस्थान के जयपुर जिले के रहने वाले हैं जिनका नाम है रंजीत सिंह।

साल 2008 में रंजीत जयपुर में एक ऑटो रिक्शा चलाते थे। रंजीत ने विदेशी टूरिस्ट से बात करने के लिए कुछ भाषाओं को सीखने का प्रयत्न किया। विदेशी भाषा सीख जाने के बाद रंजीत ऑटो रिक्शा छोड़ एक टूरिस्ट गाइड बनने का निर्णय लिया। जयपुर में जितने भी विदेशी सैलानी आते थे रंजीत उनको उनकी भाषा में गाइड करते थे।

टूरिस्ट गाइड का काम करने के दौरान ही उनकी सफलता की शुरुआत हुई। दरअसल, फ्रांस से एक विदेशी युवती जयपुर घूमने आई। उनका टूरिस्ट गाइड रंजीत सिंह ही थे। उस युवतियों को जयपुर घुमाते घूमाते रंजीत और उनके बीच दोस्ती हो गई। जयपुर घूमने के बाद वह युवती फ्रांस लौट गई इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से रंजीत और उसके बीच संपर्क बना रहा और उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गयी।

कुछ समय बाद रंजीत अपनी उस फ्रांसीसी प्रेमिका से मिलने के लिए फ्रांस जाने का निर्णय लिया। इसके बाद रंजीत सिंह को केवल 3 महीने के लिए फ्रांस का वीजा मिला। जिसके बाद रंजीत सिंह ने साल 2014 में अपनी विदेशी प्रेमिका के साथ शादी रचाई। रंजीत सिंह अब जिनेवा में एक रेस्टोरेंट में काम कर रहे हैं और वे एक सुख समृद्धि वाला जीवन व्यतीत कर रहे हैं।