चंद्रबाबू नायडू जैसे ही शपथ लेने के बाद पोडियम से उतरे तो वो सबसे पहले पीएम मोदी के पास पहुंचे. उन्होंने मुस्कुराते हुए पीएम मोदी से हाथ मिलाया. इस दौरान नायडू पीएम मोदी का आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैरों की तरफ झुके लेकिन इससे पहले की वह उनके पैर छू पाते. पीएम मोदी ने उन्हें रोका और अपने गले से लगा लिया. मंच पर चंद्रबाबू नायडू और पीएम मोदी के बीच गर्मजोशी ऐसी दिखी कि दोनों एक दूसरे को मंच पर 20 सेकेंड तक गले लगाते दिखे.शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जब तक चंद्रबाबू नायडू ने सीएम पद की शपथ नहीं ली थी तब तक पीएम मोदी और उनके बीच लगातार बातचीत हो रही थी. दोनों नेताओं के बीच दिख रही इस करीबी के कई मायनें निकाले जा रहे हैं. इससे इतना तो साफ है कि पीएम मोदी एनडीए के तमाम घटक दलों के बीच रिश्ते को और मजबूत करने पर लगातार पहल कर रह हैं. आपको बता दें कि बीते 5 दिनों में ये दूसरा मौका है जब चंद्रबाबू नायडू और पीएम मोदी आपस में इतने गर्मजोशी के साथ मिले. इससे पहले एनडीए की संसदीय दल के नेता चुने के दौरान भी पीएम मोदी और चंद्रबाबू नायडू के बीच ऐसी गर्मजोशी देखने को मिली थी. उस दौरान चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने के प्रस्ताव का स्वीकार करते हुए उनकी तारीफ भी की थी. पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू की इस तारीफ के जवाब में कहा था कि चंद्रबाबू नायडू एनडीए के सबसे पुराने साथियों में से एक हैं और मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
તળાજાના લોકસાહિત્યકાર રમણીકભાઈ ધાંધલ્યાના સ્વરે ‘હનુમાન ચાલીસા’ રિલીઝ: શૌર્ય રસનો અદભૂત સંગમ
હનુમાન જયંતિના પવિત્ર અવસરે ભાવનગર જિલ્લાના તળાજા તાલુકાના જાણીતા અને લોકપ્રિય લોકસાહિત્યકાર...
ৰাজ্যৰ চৰকাৰী চিকিৎসকৰ বাবে সুখবৰ; ৭০ লৈ বৃদ্ধি অৱসৰৰ সময়সীমা
আজি জনতা ভৱনত মুখ্যমন্ত্ৰী ড০ হিমন্ত বিশ্ব শৰ্মাৰ অধ্যক্ষতাত অনুষ্ঠিত হোৱা কেবিনেট বৈঠকত কেইবাটাও...
कनाडा ने दस साल के लिए जारी होने वाला पर्यटक वीजा को क्यों किया बंद, सामने आई वजह
नई दिल्ली। कनाडा सरकार ने मल्टीपल एंट्री वीजा पर अपनी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए दस साल...
रथ में सवार होकर निकले महाराजा अग्रसेन, समारोह में किया सम्मान
अखिल भारतीय अग्रवाल संघठन जिला कोटा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर मोदी कॉलेज से विशाल...