कांग्रेस पार्टी के समर्थन से पहली बार सांसद बने राजकुमार रोत को लेकर राजस्थान की राजनीति में हर दिन नए-नए एंगल सामने आ रहे हैं. कभी राजकुमार रोत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मिलते हैं. तो कभी वह मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात करते हैं. इससे कई तरह की अटकलें जन्म ले रही हैं. भारत आदिवासी पार्टी का रुख किस पार्टी की ओर है? इसको लेकर अभी तक कोई तस्वीर साफ नहीं हुई है. लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आने वाले राज्यसभा सांसद उपचुनाव और विधानसभा उपचुनाव में भारत आदिवासी पार्टी द्वारा एनडीए को समर्थन देने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थन देने पर नवनिर्वाचित सांसद राजकुमार रोत और भारत आदिवासी पार्टी के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात कर आभार जताया. उन्होंने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी मुलाकात की. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद यह चर्चा तेज हो गई की क्या आने वाले विधानसभा उपचुनाव में भारत आदिवासी पार्टी के विधायक और सांसद एनडीए के प्रत्याशी को समर्थन देंगे और वह एनडीए का हिस्सा बनेंगे. हालांकि भारत आदिवासी पार्टी और नवनिर्वाचित सांसद राजकुमार रोत ने कई बार स्पष्ट किया है कि वह स्वतंत्र रूप से लोकसभा में भारत आदिवासी पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे और वह जरूरत होने पर इंडिया गठबंधन को समर्थन व्यक्त करेंगे. इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उनके एनडीए का हिस्सा बनने की अटकलें और तेज हो गई हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ayodhya Priest kills self, alleges ‘harassment’ by police
A 28-year-old temple priest allegedly ended his life by hanging himself here, police said. Ram...
ભાભરમાં જલારામ જયંતિ નિમિત્તે ડાયરો ભાગ ..1
30 October 2022
देवेंद्र फडणवीस, धर्मेंद्र प्रधान या फिर कोई और; कौन होगा भाजपा का नया अध्यक्ष?
देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। भाजपा...
एक दिन सेवा के नाम प्रकल्प शुरू: माथुर वैश्य समाज के लोगो ने जे के लोन में 150 से अधिक लोगों को कराया भोजन
माथुर वैश्य शाखा सभा कोटा द्वारा महिला मंडल और सेवादल के सहयोग से पुनः मासिक `एक दिन सेवा के नाम`...