जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के चत्तरगला इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई । भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर की इस संयुक्त कार्रवाई में दो सेना के जवान घायल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि भारतीय सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने डोडा के चत्तरगला इलाके में आतंकियों को घेर रखा है और कार्रवाई जारी है। जम्मू क्षेत्र में आतंकियों ने यह तीसरा आतंकी हमला किया है। इस 72 घंटे पहले रियासी में एक तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हमला किया था। इसमें बस चालक सहित कुल नौ तीर्थयात्री मारे गए थे। वहीं मंगलवार देर रात पाकिस्तान बार्डर के पास आतंकियों ने एक ग्रामीण के घर पर गोलियां बरसाई और मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके बाद डोडा में भी मुठभेड़ शुरू हो गई है। भारतीय सेना ने कठुआ कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए जम्मू पठानकोट सीमा सड़क पर नियंत्रण कर लिया है। इस समय हर वाहन की जांच कर आगे बढ़ने दिया जा रहा है। इस समय हर तरह से जम्मू क्षेत्र को हाईअलर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ram Mandir पर Tejashwi Yadav ने ऐसा क्या कहा जो बीजेपी वाले भड़क गए?
Ram Mandir पर Tejashwi Yadav ने ऐसा क्या कहा जो बीजेपी वाले भड़क गए?
Lenovo के Transparent लैपटॉप को लेकर मिली ये जानकारी, MWC 2024 में किया जाएगा पेश
Lenovo इस ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को रिसेप्शनिस्टों और वर्किंग प्रोफेशनल्स की जरूरतों को ध्यान में...
Rajasthan में BJP, Congress की टेंशन बढ़ी, 14 लाख लोग वोट नहीं डाल पाएंगे! वजह जान आप हैरान रह जाएंगे
Rajasthan में BJP, Congress की टेंशन बढ़ी, 14 लाख लोग वोट नहीं डाल पाएंगे! वजह जान आप हैरान रह जाएंगे
वामन द्वादशी: शालिगराम जी के हुए पञ्चामृत दर्शन, श्री बड़े मथुराधीश पर लगी भक्तों की भीड़
शुद्धाद्वैत प्रथम पीठ श्री बड़े मथुराधीश मन्दिर पर रविवार को वामन द्वादशी मनाई गई। इस दौरान भक्त...