लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नागौर से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा का रिएक्शन भी आ गया है. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि बढ़िया जगह ढूंढो तो वहां फॉर्म हाउस बनाएंगे और जितने लोग यहां बैठे हैं उनकी छाती पर मूंग दलेंगे. इस प्रतिक्रिया के दौरान उन्होंने सांसद हनुमान बेनीवाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नेताजी लोगों को फोन कर करके बुला रहे हैं कि जल्दी से आकर विधायक कोष का पैसा ले जाओ, क्योंकि फिर उन्हें एमएलए पद से इस्तीफा देना पड़ जाएगा. इसे लेकर सवाल दागते हुए मिर्धा ने कहा कि जब कोष में पैसा आया ही नहीं तो फिर कहां से बांट रहे हो. चुनावी हार के बाद बीजेपी नेता ने कहा कि आज बीजेपी की स्थिति मजबूत है. आप चिंता ना करें और मजबूती से रहें. अपने लोगों के कोई काम नहीं रूकेंगे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को फोन करके जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए. बेनीवाल को चेतावनी देते हुए कहा कि ये जितने अंट-संट बयान दिए हैं कि हमने तो पार्टी बना ली. अगर हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाओ. एक बार अकेले चुनाव लड़ा था, तब जमानत जब्त हो गई थी. कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी की बैसाखियां लेकर के आते हो. नेताजी घुड़ालिया (घुटनों के बल) चलकर बीजेपी में होने के लिए तैयार बैठे हैं और आज भी मुख्यमंत्री से चाह रहे हैं कि किसी तरह घालमेल करके बीजेपी में घुस जाऊं. मिर्धा ने कहा कि अब उन्हें जनता समझ चुकी है. उनको लगता है कि हम आज आएंगे और कल नहीं आएंगे, तो नेताजी बात ये हैं कि हम जब-जब आएंगे, आपको यहां से छोड़-छोड़ कर भागना पड़ेगा. ये आपको समझ में आ गया है, इसलिए प्रयास कर रहे हो कि सांठ-गांठ करके एनडीए में एंट्री मिल जाए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
তিনিচুকীয়াত প্ৰস্তাৱিত পানী (প্ৰদূষণ প্ৰতিৰোধ আৰু নিয়ন্ত্ৰণ), অসম (সংশোধনী) নিয়ম-২০২২ সম্পৰ্কত গুৰুত্বপূৰ্ণ সভা
তিনিচুকীয়া জিলা উন্নয়ন আয়ুক্ত নয়নজ্যোতি ভাগৱতীৰ পৌৰহিত্যত প্ৰস্তাৱিত পানী (প্ৰদূষণ প্ৰতিৰোধ আৰু...
રાજપીપળા નગરપાલિકા ખાતે સેવા સેતુનો કાર્યક્રમ યોજાયો
#buletinindia #gujarat #narmada
पेंशनर समाज की आमसभा में जिला कार्यकारिणी ने लिये महत्वपूर्ण निर्णय
बून्दी। राजस्थान पेंशन समाज की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी एवं उप शाखा अध्यक्षों की आमसभा...
પેટલાદ પોલીસે ત્રણ ઇસમોને તડીપાર કર્યા
પેટલાદ શહેર પોલીસે ત્રણ ઇસમોને તડીપાર કર્યા છે. લિયાકતમિયાં મલેક, અલ્પેશ યાદવ અને મંજુલા તળપદા ને...
छताच्या हुकला १८ वर्षीय तरुणीची गळफास घेऊन आत्महत्या.
औरंगाबाद :-
घरी कोणीही नसताना १२ वीत शिकणाऱ्या एका अठरा वर्षीय तरूणीने छताच्या हुकाला...