छात्र आंदोलन के समय मारपीट करने के मामले में लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को शहर की अधीनस्थ अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। 15 साल पुराने इस मामले के साथ ही एक अन्य मामले में भी महानगर प्रथम क्षेत्र की अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट-2 ने भाकर सहित अन्य आरोपियों को राहत दी। भाकर व उनके साथियों के खिलाफ 9 सितंबर, 2007 को जयपुर के गांधीनगर थाने में एफआइआर दर्ज हुई। इसमें उद्यम सिंह ने बताया कि कृष्णा छात्रावास में मैस बंद होने के कारण परिवादी और उसके साथी बाहर से खाना खाकर राजस्थान विश्वविद्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मुकेश भाकर व उनके साथी छात्रों ने उनसे मारपीट की। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 23 जुलाई,2010 को गांधीनगर थाने में दर्ज कराए एक मामले में मुकेश भाकर सहित अन्य छात्र नेताओं पर टायर जलाकर विवि का रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया था। एफआइआर में यह भी कहा था कि भाकर व अन्य छात्र नेताओं ने उस समय कुलपति सचिवालय के गेट बंद कर लोगों को अंदर जाने से रोक दिया। दोनों ही मामलों में अभियोजन पक्ष के आरोप साबित नहीं कर पाने और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के पक्षद्रोही होने के कारण अदालत ने आरोपियों को बरी कर दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ધ્રાંગધ્રાના દેવચરાડી ગામે હત્યાના બનાવમાં મૃતકની અંતિમ વિધિ કરવામાં આવી
ધ્રાંગધ્રાના દેવચરાડી ગામે હત્યાના બનાવમાં મૃતકની અંતિમ વિધિ કરવામાં આવી
ગુજરાત: રાજ્ય નાં મુખ્યમંત્રી ને હવે વ્હોટસએપ પર ફરીયાદ કરી શકાશે...
લોકોની ફરિયાદો સીધી જ મુખ્યમંત્રી સુધી પહોંચે અને મુખ્યમંત્રીના કાર્યાલયને સોશિયલ મીડિયા સાથે...
Today's Trending Stocks: जानें आज किन Stocks में निवेशकों की हुई जमकर कमाई और कहां लगी निराशा हाथ?
Today's Trending Stocks: जानें आज किन Stocks में निवेशकों की हुई जमकर कमाई और कहां लगी निराशा हाथ?
तनाव मुक्त रहने के लिए करवाए योग प्राणायाम
आयुर्वेद विभाग की ओर से मनाए जा रहेयोग सप्ताह के छठे दिन बुधवार को पुलिस परेड ग्राउंड व खेल संकुल...
IND vs WI : ભારત અને વેસ્ટ ઈન્ડિઝની બાકીની 2 T20 કેમ ના થઇ ..?જાણો
ભારત અને વેસ્ટ ઈન્ડિઝ વચ્ચેની બાકીની 2 T20 મેચો (IND vs WI T20I) ફ્લોરિડામાં, યુએસએમાં રમવાની છે....