नैनवां पंचायत समिति प्रधान पदम नागर ने केंद्र सरकार में नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, चित्तौड़गढ़ सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने तथा विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रधान पदम नागर में सोमवार को दिल्ली पहुंच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल आदि को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस दौरान प्रधान पदम नागर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को स्थानीय हालातों से अवगत करवाते हुए भाजपा नेताओं को नैनवां पधारने का आमंत्रण सौंपा। लोकसभा अध्यक्ष ने भी स्थानीय संगठनात्मक हालातों की जानकारी लेते हुए कहा कि आगामी कार्यकाल में नैनवा क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। प्रधान पदम नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पिछले एक दशक में भारत देश में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन व सतत प्रयासों से सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के संकल्प के साथ भारत की विकास-यात्रा अविराम जारी रहेगी व विकसित भारत का हमारा संकल्प भी शत-प्रतिशत साकार होगा। इस दौरान करवर सरपंच प्रतिनिधि नीरज नागर, उपसरपंच अंतिम दाधीच भी साथ रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પ્રાંતિજ શેઠ પીએન્ડ આર હાઇસ્કુલ ખાતે સ્વંય શિક્ષક દિન કાર્યક્રમ યોજાયો
પ્રાંતિજ શેઠ પીએન્ડ આર હાઇસ્કુલ ખાતે સ્વંય શિક્ષક દિન કાર્યક્રમ યોજાયો
सिईओ स्वामींनी व कर्मचारी यांनी घेतला रानभाजींचा स्वाद ..!
कडवंची, तांदुळसा रानभाज्या घेणे साठी कर्मचारी यांची झुंबड…..!
सोलापूर - जिल्हा...
नविका ने वेस्ट जोन में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर करेगी प्रतिनिधित्व
नविका ने वेस्ट जोन में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर करेगी प्रतिनिधित्वबूंदी। हाल ही में...
Rahul Gandhi की भविष्यवाणी, कहा- अगले चार विधानसभा चुनावों में हो जाएगा BJP का 'सफाया'
वाशिंगटन, Rahul Gandhi in US अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी ने आज आगामी चुनावों को लेकर बड़ा बयान...
Alia Bhatt is appointed Gucci's first Indian global ambassador, and she will feature at the Gucci Cruise 2024 fashion show. - Newzdaddy
The actress Alia Bhatt is literally rolling! The actress has added another achievement to her...