मोदी 3.0 सरकार का रविवार को गठन हो चुका है। इसमें राजस्थान के चार सांसदों गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, भूपेंद्र यादव और भागीरथ चौधरी को जगह मिली है। इनमें तीन चेहरे रिपीट हुए है। जबकि अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी एक नया चेहरा है। सबसे चौंकानें वाला चेहरा राजस्थान की अजमेर सीट से बीजेपी के सांसद भागीरथ चौधरी रहे। जिन्होंने अजमेर सीट कांग्रेस उम्मीदवार रामचंद्र चौधरी को हराकर दूसरी बार जीत दर्ज की है। राजस्थान की बहुचर्चित सीट बाड़मेर-जैसलमेर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। जिसमें भाटी ने कैलाश चौधरी के वोटों पर सेंध मारते हुए उनसे ज्यादा वोट प्राप्त किए। हालांकि इस चुनाव में उम्मेदाराम विजयी हुए। माना जा रहा है कि यदि रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर से चुनाव नहीं लड़ते तो शायद कैलाश चौधरी फिर से चुनाव जीतते और वापस मोदी कैबिनेट के हिस्सा होते. राजस्थान में लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने 14 सीटों पर जीत कायम की। जिसमें दो सांसद जाट समुदाय से आते हैं। जिनमें भागीरथ चौधरी और पीपी चौधरी का नाम शामिल है। पिछली सरकार में कैलाश चौधरी केंद्र में मंत्री बने थे, लेकिन इस बार वो चुनाव हार गए। जिसका सीधा फायदा भागीरथ चौधरी को मिला है. प्रदेश की जाट बाहुल्य सीट मानी जाने वाली झुंझुनू, सीकर और नागौर समेत पूरे शेखावाटी में भाजपा का सफाया हो गया। ऐसे में भाजपा आगामी नगर निकाय और उपचुनाव को लेकर जातिगत समीकरण साधना चाहती है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में अजमेर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने कांग्रेस के रिज्जू झुनझुनवाला को हराया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बस एक बार ही देखने को मिलेगा डेटा, फिर हो जाएगा हमेशा के लिए गायब; ऐसे काम करती है WhatsApp की ये सेटिंग
वॉट्सऐप का इस्तेमाल हर दूसरा स्मार्टफोन यूजर कर रहा है। वॉट्सऐप पर एक टैप के साथ बहुत से काम किए...
बूंदी पुलिस की कार्यवाही में तीन आरोपी गिरफ्तार, 11 कीमत की चोरी की 5 ट्रोलिया बरामद
बूंदी पुलिस की कार्यवाही में तीन आरोपी गिरफ्तार, 11 कीमत की चोरी की 5 ट्रोलिया बरामद
संपत्ति...
આગાહીકાર અંબાલાલ પટેલ ની બધું એક આગાહી ..
26 જૂનથી 30 જૂન સુધી ગુજરાત માં ભારે વરસાદ ની આગાહી.,,આગાહીકાર અંબાલાલ પટેલે ઉત્તર ,મધ્ય...
सस्ते बजट में लॉन्च किया जाएगा Redmi A3 स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन पर दिखी फोन की झलक
Redmi A3 स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि ये फोन...
কাশ্মীৰত সন্ত্ৰাসবাদীৰে সংঘৰ্ষত শ্বহীদ আৰক্ষী জোৱান, আহত এগৰাকী CRPF জোৱান
কাশ্মীৰত সন্ত্ৰাসবাদীৰে সংঘৰ্ষত শ্বহীদ আৰক্ষী জোৱান, আহত এগৰাকী CRPF জোৱান
জম্মু-কাশ্মীৰৰ...