उत्तर प्रदेश के लखनऊ में,जनता के बीच जाएं हमें वीआईपी कल्चर स्वीकार नही मुख्यमंत्री योगी।जनपद लखनऊ में, लोकसभा चुनाव के यूपी में निराशाजनक नतीजों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन शनिवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक की। और सभी को निर्देश दिए। उन्होंने मंत्रियों को जनता के बीच जाने, उनकी समस्याएं सुनने और उन्हें सुलझाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार जनता के लिए है। मंत्री लोग जनता के बीच जाएं। हमें वीआईपी कल्चर स्वीकार नहीं है। जनता के साथ संवाद, समन्वय और संवेदनशीलता की नीति अपनाएं। मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन को और प्रभावी बनाने पर जोर दें। मंत्रिपरिषद की बैठकों के लिए ई- कैबिनेट व्यवस्था और सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली प्रभावी ढंग से लागू करें। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन की बनाने का लक्ष्य हर विभाग का है। कार्ययोजना के अनुरूप मंत्रीगण समीक्षा करें। शीघ्र ही पुनः क्षेत्रीय दौरों पर जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रीगण बजट आवंटन और खर्च की समीक्षा करें और परियोजनाओं की समयबद्धता और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने पौधारोपण, स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण के प्रयासों को सफल बनाने के भी निर्देश दिए। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार यूपी में मंत्रिमंडल की बैठक हो रही थी। भाजपा नेतृत्व यूपी में आए चुनाव परिणाम से खुश नहीं है। ऐसे में सरकार व संगठन के स्तर पर समीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र में नई सरकार के शपथ लेते ही यूपी में भी मंत्रिमंडल और पार्टी में, बदलाव शुरू हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी में अपने दम पर 33 सीटें ही प्राप्त कर सकी जबकि चुनाव से पहले प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत के दावे किए जा रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी में सपा-बसपा के विपक्षी गठबंधन के बावजूद 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2014 में 71 सीटें जीती थीं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Royal Enfield लाने वाली है Interceptor Bear 650 बाइक, लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरें, पढ़ें क्या है खासियत
दो पहिया वाहन निर्माता Royal Enfield की ओर से जल्द ही नई बाइक को लाने की तैयारी की जा रही...
Nanded Hospital Death News: नांदेड़ के अस्पताल में 24 घंटे में 31 लोगों की मौत | Maharashtra News
Nanded Hospital Death News: नांदेड़ के अस्पताल में 24 घंटे में 31 लोगों की मौत | Maharashtra News
भारत कनाडा पर इन चीजों के लिए निर्भर, कनाडा ने बिजनेस समेटा तो क्या होगा?|Kharcha Pani Ep 678
भारत कनाडा पर इन चीजों के लिए निर्भर, कनाडा ने बिजनेस समेटा तो क्या होगा?|Kharcha Pani Ep 678
हेमंत सोरेन कैबिनेट में 5 मंत्री रिपीट:JMM-कांग्रेस ने 50% मंत्रियों को किया ड्राप, पहली बार फारवर्ड कोटे से एक भी मंत्री नहीं
हेमंत सोरेन के सीएम पद की शपथ लेने के 6 दिन बाद गुरुवार को राजभवन के अशोक उद्यान में 11 मंत्रियों...
तेज़ हवा एवं भारी बारिश से कई पेड़ सड़क पर गिर गए।
तेज़ हवा एवं भारी बारिश से कई पेड़ सड़क पर गिर गए।