जनपद आजमगढ़ में,धोखाधड़ी का मुकदमा हुआ दर्ज भाजपा नेता पर।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ थाना जहानागंज क्षेत्र के, पंचदेव मंदिर आश्रम व ट्रस्ट हथौटा के आरस गौरीशंकर ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपकर एक भाजपा नेता पर नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये हड़पने और मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में आरस गौरीशंकर ने बताया कि श्याम सुन्दर चौहान पुत्र राम अधार चौहान, ग्राम शेखपुरा, थाना कोतवाली ने 21 अक्टूबर 2022 को अपने भाई सौरभ चौहान को उनके यहां भेजा। श्यामसुंदर ने उनके लड़के की नौकरी शिक्षा विभाग में बड़े बाबू के पद पर लगाने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की। एडवांस के तौर पर दो लाख रुपये नकद और मकान के कागजात पर बैंक से ऋण लेने के लिए कहा। इस पर उसने उनके भाई को दो लाख रुपया नकद तथा मकान का कागजात दे दिया। पैसा लेने के बाद वह मेरे लड़के को नौकरी नहीं लगवा पाया तो उसने अपना दिया पैसा उससे मांगना शुरू किया। इस पर वह उसे फर्जी फंसाने की धमकी देने लगा तथा मेरे मकान का कागजात वापस कर दिया। इसी तरह मेरे रिश्तेदार से भी सात लाख रुपया लिया है और जान पहचान के व्यक्ति से भी 18 लाख रुपया लिया है। इस तरह से वह कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुका है। उसने जिले के एक बड़े नेता के माध्यम से काम कराने का हवाला दिया था। आरस गौरीशंकर ने एसपी से उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस शिकायत पर पुलिस ने नगर कोतवाली में भाजपा नेता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं श्याम सुंदर चौहान ने कहा कि मेरे ऊपर लगे सारे आरोप फर्जी हैं। इस मामले में मैंने चार महीने पहले ही एसपी को अवगत कराया था। कोतवाल की मिलीभगत से यह मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मामले में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि श्याम सुंदर चौहान हमारी पार्टी के नेता हैं। लेकिन इस मामले की हमें जानकारी नहीं है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
আজিৰে পৰা গুৱাহাটীত আৰম্ভ ASSAM YOUTH OLYMPICS 2022
আজিৰে পৰা গুৱাহাটীত আৰম্ভ ASSAM YOUTH OLYMPICS 2022। সন্ধিয়া ৫ বাজি ৩০ মিনিটত বৰ্ণাঢ্য...
ছয় জনগোষ্ঠীয় ঐক্য মঞ্চই ২৬ ছেপ্তেম্বৰত দিয়া বন্ধ সমৰ্থন জনাব AJYCPয়েঃ পলাশ চাংমাই
কেন্দ্ৰীয় কেবিনেটে ৫ ৰাজ্যৰ ১২ জনগোষ্ঠীক দিয়া জনজাতিৰ তালিকাত অসমৰ ছয় জনগোষ্ঠীৰ নাম নথকাৰ পাছতে...
સલાયા ગામે ક્રિષ્ના હોસ્પિટલ તથા ક્રિષા હોસ્પિટલના સંયુક્ત ઉપક્રમે ફ્રી મેગા નિદાન કેમ્પ યોજાયો
સલાયા ગામે ક્રિષ્ના હોસ્પિટલ તથા ક્રિષા હોસ્પિટલના સંયુક્ત ઉપક્રમે ફ્રી મેગા નિદાન કેમ્પ યોજાયો
Pre Budget 2024 Impact | Trending Stocks: बाजार के साथ भारत को आगे बढ़ाने में इन 2 Stocks का हाथ?
Pre Budget 2024 Impact | Trending Stocks: बाजार के साथ भारत को आगे बढ़ाने में इन 2 Stocks का हाथ?
२० पटसंख्याचा घोळ,शिंदेवस्ती करांच्या व्यथा
२० पटसंख्याचा घोळ,शिंदेवस्ती करांच्या व्यथा
कमी पटसंख्येच्या शाळा बंद पडल्यास...जळजळीत...