कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ सकते हैं और रायबरेली से सांसद बने रह सकते हैं। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की शनिवार को हुई बैठक में इस मुद्दे पर गहन चर्चा हुई हैं। बैठक में नेताओं के बीच इस बात पर चर्चा हुई और सभी ने सीट रखने के निर्णय पर अपने-अपने सुझाव दिए। इस दौरान उनके वायनाड सीट छोड़ने की स्थिति पर भी चर्चा हुई। सांसद के सुरेश ने कहा कि राहुल गांधी दूसरी बार वायनाड से सांसद बने हैं और वहां की जनता उन्हें प्रतिनिधि के रूप में चाहती हैं। बाकि अधिकतर सांसदों ने रायबरेली सीट रखने को लेकर ज्यादा जोर दिया। UP से कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि रायबरेली गांधी परिवार की पारंपरिक सीट है और पीढ़ियों से चली आ रही है। यह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के राजनीतिक पुनरुद्धार के लिए बहुत जरूरी है। सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में कहा था कि मैं आपको अपना बेटा दे रही हूं। उससे स्पष्ट हो गया था कि राहुल वहां परिवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। वह अगले सप्ताह सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली जाएंगे। रायबरेली के लोगों ने गांधी परिवार के प्रति निष्ठाऔ दिखाई है। राहुल ने वहां से 3.64 लाख वोटों से जीत हासिल की है। 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी से उन्हें हार मिली थी। इसी तरह वायनाड की जनता ने राहुल को दूसरी बार सांसद बनाया है। 2019 में वह वहां से 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કામરેજ તાલુકાના ખોલવડ ગામે થી વિવિધ વિકાસના કાર્યોનું ખાતમુરત કરવામાં આવ્યું ખાતમુહૂર્ત કર્યું.
કામરેજ તાલુકાના ખોલવડ ગામે થી વિવિધ વિકાસના કાર્યોનું ખાતમુરત કરવામાં આવ્યું ખાતમુહૂર્ત કર્યું....
ઘોઘા તાલુકા પંચાયતના પૂર્વ પ્રમુખ સહિત ૧૦૦૦ કોંગ્રેસી ભાજપમાં જોડાયા
ઘોઘા તાલુકા પંચાયતના પૂર્વ પ્રમુખ સહિત ૧૦૦૦ કોંગ્રેસી ભાજપમાં જોડાયા
नवरात्रि से पहले ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना:10 ग्राम सोने की कीमत पहुंची 78 हजार
नवरात्रि शुरू होने से पहले ही सोने की कीमत में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को...
ત્રીજા દિવસે પણ વડોદરા મહાનગર પાલિકા ના કર્મચારી મહા મંડળનું વિરોધ પ્રદર્શન
ત્રીજા દિવસે પણ વડોદરા મહાનગર પાલિકા ના કર્મચારી મહા મંડળનું વિરોધ પ્રદર્શન
कोन है जलेबी बाबा और क्यों कोर्ट ने सुनाई १४ साल की सजा
हरियाणा : फतेहाबाद जिले के कुख्यात जलेबी बाबा को अदालत ने 120 महिलाओं से रेप के मामले में 14 साल...